MP News: कांग्रेस के अंहकार और बड़बोलेपन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया जवाब- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

लोकसभा चुनाव में भाजपा को मध्य प्रदेश सहित देश भर में मिली विजय पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में विजय उत्सव मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद सहित वरिष्ठ नेतृत्व ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और जनता का आभार जताया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचने जा रहे हैं। यह सफलता वास्तव में प्रदेश की जनता के उस अपार स्नेह और आशीर्वाद का ही प्रकटीकरण है, जो वह भारतीय जनता पार्टी पर लगातार बरसाती रही है।

CM Mohan Yadav targeted Congress for a spectacular victory in the Lok Sabha elections 2024

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए यह गौरव की बात है कि भाजपा ने प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है। प्रदेश के मतदाताओं ने एक बार पुनः एमपी के मन में मोदी के नारे को चरितार्थ किया है। मोदी जी का तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री चुना जाना एक अभूतपूर्व क्षण है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 28 सीटें 2019 में भी भाजपा जीती थी, छिंदवाड़ा की कसम थी, आज छिंदवाड़ा जीतकर भाजपा ने प्रदेश में इतिहास रच दिया है।

CM Mohan Yadav targeted Congress for a spectacular victory in the Lok Sabha elections 2024

जनता ने उदारता से दिया भाजपा को आशीर्वाद- डॉ मोहन यादव

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि जनता ने बड़ी उदारता से भाजपा को इस चुनाव में अपना आशीर्वाद दिया है। इंदौर में हमारे प्रत्याशी शंकर लालवानी 11 लाख, 11 हजार से अधिक वोटों से जीते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने 8 लाख 21 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा 5 लाख 41 हजार से अधिक वोटों से जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि 29 सीटों में से 25 सीटों पर हमारे प्रत्याशी 1 लाख से अधिक वोटों से जीते हैं। शेष 4 में से भी 3 सीटों पर हमारे उम्मीदवार 50 हजार से अधिक वोटों से जीते हैं।

2019 से प्रचंड है इस बार की जीत

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि इस बार की जीत 2019 की तुलना में कई मायनों में अलग है। आजादी के बाद संभवतः पहली बार हमने मुख्य चुनाव में छिंदवाड़ा में जीत दर्ज की है। दिग्विजय सिंह जैसे कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेता जो दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं, इस चुनाव में धराशायी हो गए हैं। पिछले चुनाव में जनता ने भोपाल से उनका हिसाब किया था और इस बार उन्हें उनके घर ले जाकर छोड़ दिया। झाबुआ-रतलाम में हम पिछली बार एक लाख वोटों से जीते थे, इस बार जनता दो लाख से अधिक वोटों से कांतिलाल भूरिया को हराया। इसी तरह मंडला में भी कुलस्ते जी ने बड़ी जीत हासिल की है। इंदौर, खजुराहो, विदिशा, मंदसौर, देवास, उज्जैन, बैतूल, दमोह, टीकमगढ़, सागर, भिंड, गुना जैसी सीटों पर हमने पिछली बार से बड़ी जीत हासिल की है।

देश में यह पहला अवसर जब तीसरी बार बन रही गैर कांग्रेसी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि देश में यह पहला अवसर है, जब कोई गैर कांग्रेसी सरकार तीसरी बार रिपीट हो रही है। इससे पहले पंडित जवाहरलाल नेहरू 17 साल तक प्रधानमंत्री रहे। उनके बाद इंदिरा गांधी 15 साल, 364 दिन प्रधानमंत्री रहीं। अब हमारे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा की बात मानकर उस पर भरोसा दिखाया है और हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाएंगे। हमने जनता की सेवा का जो संकल्प लिया है उसे पूरा करेंगे और दुनिया में भारत का मान बढ़ाने के लिए काम करेंगे।

हमारी लड़ाई कांग्रेस के परिवारवाद से

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि अभी मैंने कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस देखी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी ने सिर्फ तीन नाम लिए। राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी। शायद उन्हें कोई चौथा नाम लेने से रोक दिया गया हो। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हमारी लड़ाई कांग्रेस और उसके सहयोगियों के इसी परिवारवाद के खिलाफ थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग भाजपा पर संविधान बदलने का आरोप लगाते हैं, लेकिन उन्हें यह बताना चाहिए कि डॉ. अंबेडकर का बनाया मूल संविधान जिसके पृष्ठ पर श्री रामदरबार का चित्र था, वो किसने हटाया? लोकसभा चुनाव में ऐसे ही मुद्दों पर बहस चली, जिसमें जनता से भाजपा पर विश्वास जताया और कांग्रेस को धूल चटाई। हमारे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के अहंकार और बड़बोलेपन का जवाब दिया। इसके लिए मैं भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और देश-प्रदेश की जनता का आभार जताता हूं, धन्यवाद देता हूं।

जनता ने बता दिया एमपी के मन में मोदी - विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के मार्गदर्शन और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुशल संगठन और मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से मध्यप्रदेश में भाजपा को सभी 29 सीटों पर ऐतिहासिक विजय मिली है। जीत के लिए प्रदेश के देवतुल कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने कम समय में प्रदेश की जनता को जो विश्वास जीता है, उसका बहुत बड़ा योगदान है। देश में आज फिर इतिहास बनने जा रहा है। देश और प्रदेश की जनता ने श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मतदान किया है।

टीम भावना से कार्य करके मध्यप्रदेश ने रचा इतिहास

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि विधानसभा के चुनाव में प्रदेश की जनता ने बता दिया था कि एमपी के मन में मोदी हैं। लोकसभा के चुनाव में भी छिंदवाड़ा सहित प्रदेश की सभी 29 सीटों में ऐतिहासिक विजय टीम भावना से कार्य करते हुए प्राप्त हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने जो कार्य किया है, उसको प्रदेश के कोने-कोने में पहुंचाकर भाजपा ने यह इतिहास रचा है। इस बार छिंदवाड़ा में भी कमल खिल गया है। मैं प्रदेश की जनता को इस प्रचंड जीत पर शुभकामनाएं देता हूं। देश की जनता ने पहले ही तय कर लिया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। देश की जनता ने एनडीए को बहुमत दिया और मोदी तीसरी बार सरकार बनाएंगे और गरीब कल्याण और विकास की रफ्तार जिस गति से चल रही है वो निरंतर चलती रहेगी।

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश के मतदाताओं ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि अगर मोदी के मन में एमपी है, तो एमपी की जनता भी प्रधानमंत्री मोदी से उतना ही प्यार और विश्वास करती है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रत्येक बूथ पर 370 नए वोट जोड़ने और पार्टी को मिलने वाले वोटों में 10 फीसदी की वृद्धि के लिए जी तोड़ परिश्रम किया। अंतिम आंकड़े आने तक भाजपा 10 प्रतिशत वोट शेयर के लक्ष्य को प्राप्त कर लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+