चित्रकूट पहुंचे सीएम मोहन यादव, कहा- 'जहां-जहां पड़े श्रीकृष्ण और रघुवर के चरण, वहां बनेंगे तीर्थधाम'

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार 7 मार्च को चित्रकूट से 'स्वदेश दर्शन 2.0 योजन' की शुरूआत की। स्वदेश दर्शन योजना की शुरूआत करने के साथ ही सीएम यादव ने कहा, 'जहां-जहां भगवान श्रीकृष्ण और रघुवर के चरण पड़े, वहां तीर्थधाम बनेंगे।'

सीएम मोहन यादव ने अपने संबोधित की शुरुआत श्रीराम के नारे के साथ की। उन्होंने कहा कि श्रीनगर...जो नाम का श्रीनगर था, जहां श्री का तेज मध्यम पड़ गया। लेकिन, उस श्री के नाम को सार्थक किया 370 हटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने और यह भी श्रीनगर है चित्रकूट।

CM Mohan Yadav

जहां भगवान राम के रुप में आए थे। यहां साढ़े ग्यारह साल भगवान श्रीराम ने अपने जीनव में एक नया परिवर्तन देखा। जिनके नाम मात्र से हमारा जीवन तर जाता है, ऐसे प्रभु राम का संबंध चित्रकूट से आता है। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में जहां-जहां भगवान श्रीराम और कृष्ण के चरण पड़े है, प्रत्येक स्थान को तीर्थस्थान बनाया जाएगा।

उन्होंने मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिनको जो समझना है, जो कहना है वो कहता रहे। लेकिन, भगवान श्रीराम और कृष्ण को अपनी संस्कृति से हटा दें...यह कभी संभव नहीं हो सकता। अब नरेंद्र मोदी का जमाना आया है...अयोध्या से लेकर अरब तक मंदिर बन रहे है।

बता दें कि सीएम मोहन यादव ने पीएम स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत 26 करोड़ की लागत से चित्रकूट घाट पर अध्यात्म का अनुभव परियोजना का उद्घाटन किया है। साथ ही, चित्रकूट के विकास के लिए मोहन यादव ने कई घोषणाएं की है। इतना ही नहीं, सीएम मोहन यादव ने 150 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात भी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+