CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश में 5 करोड़ और भोपाल में 350 स्थानों पर लगेंगे 12 लाख पौधे
भोपाल में मन की बात कार्यक्रम के बाद, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि 6 जुलाई को पौधारोपण का बड़ा कार्यक्रम होगा, जिसमें पांच करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। वह भी इस 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़ने की भरपूर प्रतिज्ञा की।
बता दे प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 111वें एपिसोड का आज प्रसारण हुआ। पीएम मोदी ने इस अवसर पर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की, जैसे कि लोकसभा चुनाव, हूल दिवस, रथयात्रा-अमरनाथ यात्रा, कुवैत रेडियो के हिंदी शो, अरकू कॉफी-स्नो पीस, पर्यावरण दिवस और योग दिवस के साथ केरल के कार्थुम्बी छाते पर भी।

उन्होंने विशेष ध्यान पर्यावरण को दिया और देशवासियों से एक पेड़ मां के नाम पर पेड़ लगाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक विशेष अभियान 'एक पेड़ मां के नाम' की शुरुआत की गई है। उन्होंने खुद भी अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाया है और इस अभियान के माध्यम से लोगों से इसमें भागीदारी करने का आग्रह किया।
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में 6 जुलाई से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत हो रही है। इस दिन पूरे प्रदेश में 5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। इस अभियान के तहत इंदौर में 51 और भोपाल में 350 स्थानों पर 12 लाख पौधे लगाए जाएंगे। पूरे प्रदेश में इस अभियान के लिए विशेष तैयारियाँ की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के बागमुगलिया मिसरोद मंडल के बूथ क्रमांक 302 स्थित विवेकानंद सामुदायिक भवन परिसर में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण किया, जिसके अंतर्गत पूरे प्रदेश में 6 जुलाई को पांच करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने इस अभियान के महत्व पर जोर दिया और बताया कि भोपालवासियों ने 'मां के सम्मान' में एक साथ 12 लाख पौधे रोपित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि यह अभियान पूरे प्रदेश में चलेगा और लोगों की सक्रिय भागीदारी से सफल होगा। इस अवसर पर मंत्री कृष्णा गौर भी मौजूद थीं और कार्यक्रम के बाद उन्होंने भी लोगों से इस अभियान में योगदान करने की प्रेरणा दी।












Click it and Unblock the Notifications