MP News: CM मोहन यादव का किसानों के लिए ऐलान, सिर्फ 5 रुपए में मिलेगा बिजली कनेक्शन
मध्यप्रदेश के भोपाल में किसान मोर्चा की ओर से किसान सम्मेलन आयोजित किया गया, जहां इस सम्मेलन में CM डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए सौगातों की झड़ी लगाते हुए कई बड़े ऐलान किए। इस दौरान CM डॉ. मोहन यादव ने मात्र 5 रूपए में किसानों को बिजली के पक्के कनेक्शन देने की घोषणा की है।
राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री आवास में आयोजित किसान मोर्चा के किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और नर्मदापुरम से सांसद दर्शन सिंह चौधरी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और मंत्री एंदल सिंह कंसाना समेत बड़ी संख्या में किसान और किसान संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास
CM मोहन यादव ने कहा कि, खेती लाभदायक बने और किसानों का जीवन समृद्ध हो, इसके लिए प्रदेश सरकार संकल्पित है। आने वाले समय में उन्नत कृषि यंत्र, उन्नत बीज और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए पूरे प्रदेश में मेले आयोजित किए जाएंगे, जिससे किसान अधिक उत्पादन और लाभ प्राप्त कर सकें। CM मोहन यादव ने कहा कि, प्रदेश सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। गेहूं और धान के बाद भविष्य में अन्य फसलों पर भी अतिरिक्त लाभ प्रदान किया जाएगा, जिससे किसान की आय में वृद्धि हो। इसके साथ ही प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि किसान स्वस्थ और उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाकर बेहतर लाभ कमा सकें। वहीं, रेडीमेड गारमेंट और टेक्सटाइल उद्योग के विकास से कपास उत्पादक किसानों को दोहरा लाभ मिलेगा।
उद्योग लगाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही
CM मोहन यादव ने कहा कि, कृषि आधारित उद्योग लगाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसके साथ ही किसानों की आय बढ़ाने के लिए दूध उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। CM मोहन यादव ने कहा कि, प्रदेश के किसानों को अब केवल 5 रुपये में बिजली का स्थायी कनेक्शन मिलेगा। किसानों की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए हमारी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। कृषि आधारित उद्योग लगाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसके साथ ही किसानों की आय बढ़ाने के लिए दूध उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है।
ये भी पढ़े- MP News: समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तैयारी पूरी, किसानों को कैसे मिलेगा बंपर बोनस, जानिए












Click it and Unblock the Notifications