MP News: समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तैयारी पूरी, किसानों को कैसे मिलेगा बंपर बोनस, जानिए

मध्यप्रदेश में राज्य शासन द्वारा किसानों के हित लिये गये बड़े और महत्वपूर्ण निर्णय के अनुसार अब रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य इंदौर सहित उज्जैन, भोपाल एवं नर्मदापुरम में 15 मार्च से प्रारंभ होगा। पहले यह खरीदी उक्त क्षेत्रों में 01 मार्च से होना थी।

शेष संभाग में भी 17 मार्च से खरीदी के निर्णय में बदलाव करते हुये राज्य सरकार ने किसानों की मांग पर पूरे प्रदेश में एक साथ 15 मार्च से ही खरीदी करने का निर्णय लिया है।

Indore

वर्तमान में गेहूं की फसल कटाई पूर्ण नहीं होने तथा मंडियों में आ रहे गेहूं में समर्थन मूल्य उपार्जन हेतु भारत सरकार द्वारा निर्धारित नमी के प्रतिशत से अधिक होने के कारण किसानों को असुविधा से बचाने यह निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है। विगत वर्षों में भी समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन 15 मार्च के बाद ही प्रारम्भ किया जाता रहा है।

किसानों को मध्यप्रदेश सरकार देगी 175 रूपये बोनस

रबी विपणन वर्ष 2025-26 में भारत सरकार द्वारा समर्थन मूल्य में 150 प्रति क्विंटल की वृद्धि करते हुए 2425 रूपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली किसान हितैषी प्रदेश सरकार द्वारा गेहूं उत्पादक किसानों के हित में बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए समर्थन मूल्य 2425 रूपये के अतिरिक्त 175 रूपये प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा की गई है। राज्य के किसानों से 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की जायेगी।

गेहूँ खरीदी के लिए बनाये गए 91 केन्द्र

इंदौर जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी के लिए 91 केन्द्र बनाये गए हैं। समर्थन मूल्य पर गेहूँ विक्रय के लिए जिले के 24 हजार 523 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है।

इंदौर जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी के लिए की जा रही तैयारियां लगभग पूर्ण हो गई है। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी का कार्य 01 मार्च से प्रारंभ होगा। गेहूँ खरीदी के लिए जिले में 91 केन्द्र बनाये गए हैं। समर्थन मूल्य पर गेहूँ विक्रय के लिए जिले के 20 हजार 955 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। जिले में इस वर्ष किसानों से 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदा जायेगा। इसमें भारत सरकार की 150 रुपये तथा राज्य शासन की 175 रुपये प्रति क्विंटल की बोनस राशि शामिल है।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि, जिले में ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये जिससे किसानों को कोई परेशानी नहीं हो। खरीदी केन्द्रों पर किसानों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहें। केन्द्रों पर तौल कांटा, बारदाना सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं भी रहें। किसानों को उनकी उपज का उसी दिन भुगतान हो जाये। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों की उपज की तुलवाई उसी दिन कर ली जाये जिस दिन वह उपज लाये हैं। बताया गया कि जिले में अभी तक 20 हजार 955 किसानों ने अपना पंजीयन करवाया है।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश में राज्य शासन द्वारा किसानों के हित लिये गये बड़े और महत्वपूर्ण निर्णय के अनुसार अब रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य इंदौर सहित उज्जैन, भोपाल एवं नर्मदापुरम में 15 मार्च से प्रारंभ होगा। पहले यह खरीदी उक्त क्षेत्रों में 01 मार्च से होना थी।

ये भी पढ़े- MP News: ई-उपार्जन पोर्टल पर इस तारीख तक होगा चना फसल का पंजीयन, किसान हो जाएं तैयार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+