harda pataka factory: CM मोहन यादव ने हमीदिया अस्पताल में हरदा फटाखा फैक्ट्री के पीड़ित घायलों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंगलवार शाम को भोपाल के हमीदिया अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने इमरजेंसी विभाग में और आईसीयू में हरदा हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल पूछा। CM ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने डॉक्टरों को घायलों के अच्छे से इलाज के निर्देश दिए।

मध्य प्रदेश के हरदा में एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक बड़ा धमाका हुआ है, जिसमें 7 लोगों की मौत हुई है और करीब 40 लोग घायल हुए हैं। इस ब्लास्ट के बाद भीषण आग ने पटाखा फैक्ट्री को घेर लिया है।

CM Mohan Yadav met the injured victims of Harda firecracker factory in Hamidia Hospital.

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज शाम हमीदिया अस्पताल में इमरजेंसी विभाग और आईसीयू पहुंचकर हरदा विस्फोट हादसे में घायल हुए नागरिकों से भेंट कर उनका हाल-चाल पूछा। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और चिकित्सा विशेषज्ञों से किए जा रहे इलाज की जानकारी प्राप्त कर घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने चिकित्सकों से कहा कि घायलों के बेहतर उपचार में कोई कमी नहीं रहना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने घायलों को आश्वस्त किया कि उनका अच्छे से अच्छा इलाज होगा। घायलों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है।

NDRF (नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) टीम मलबे में दबे लोगों को बचाने का काम कर रही है। जब टीम जेसीबी से मलबा हटा रही थी, तभी एक और धमाका हो गया। जिला अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, 174 घायलों को अस्पताल में लाया गया है। इनमें से 34 गंभीर घायलों को भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम भेज दिया गया है।

यह पटाखा फैक्ट्री हरदा शहर में मगरधा रोड पर बैरागढ़ गांव में स्थित है। धमाका मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे हुआ। धमाके की चपेट में आने से कई राहगीर वाहन सहित दूर भाग गए। धमाका इतना तेज था कि पूरे शहर में इसकी आवाज सुनाई दी। धुआं और आग की लपटें दूर से दिखाई दी। करीब एक घंटे तक धमाके होते रहे।

जानकारी मिली है कि फैक्ट्री के आसपास बने घरों में बारूद रखा गया था। धमाके के बाद 60 घरों में आग लग गई। एहतियातन, 100 से अधिक घरों को खाली कराया गया है। हरदा के आसपास के 7 जिलों की फायर ब्रिगेड बुलाई गई है। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। हरदा एसडीएम केसी परते ने बताया कि फैक्ट्री अनफिट थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+