MP News: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर बैठक, सीएम मोहन यादव ने क्षिप्रा नदी को प्रदूषणमुक्त बनाने दिए निर्देश
MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने निवास में अफसरों से सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के सम्बंध में चर्चा की। इस दौरान उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों ने कान्ह नदी के बहाव को मोड़ने, कान्ह नदी पर 11 बैराज बनाने, सिंहस्थ के लिए क्षिप्रा में निरंतर जल प्रवाह योजना और क्षिप्रा नदी पर प्रस्तावित 18 बैराजों के निर्माण की जानकारी दी। साथ ही, बेहतर स्नान प्रबंधन के लिए घाटों के निर्माण और विकास की योजनाओं पर भी चर्चा की गई।
बैठक में सीएम यादव ने जोर देकर कहा कि सभी परियोजनाएं समय-सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी जोर दिया कि चल रहे निर्माण कार्यों के कारण स्थानीय निवासियों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। बैठक के दौरान एक पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दिया गया, जिसमें क्षिप्रा नदी पर प्रस्तावित संरचनाओं, प्रस्तावित बैराजों और आवश्यक घाटों के निर्माण सहित विभिन्न कार्यों की प्रगति का विवरण दिया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाटों के निर्माण में टिकाऊ पत्थरों और सामग्रियों का उपयोग किया जाए, ताकि घाटों की आयु बनी रहे। बैठक में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, मुख्य सचिव वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा (मुख्यमंत्री कार्यालय एवं जल संसाधन, नर्मदा घाटी विकास विभाग) और मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें MP News: सीएम मोहन यादव ने ली चंबल- ग्वालियर संभाग के विधायकों की बैठक, समझाया राज्य सरकार का विजन












Click it and Unblock the Notifications