सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में मेडिसिटी की स्थापना का किया ऐलान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उज्जैन में जल्द ही मेडिसिटी की स्थापना की बात कही है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि इसके लिए सरकार की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस मेडिसिटी परिसर में चिकित्सा की तमाम सुविधाओं के साथ मेडिकल कॉलेज भी होगा। शुरुआती तौर पर इसके लिए जिला चिकित्सालय परिसर और आसपास के क्षेत्र का चयन किया गया है। बाद में इसमे विस्तार किया जाएगा।

बता दें कि उज्जैन में कालिदास अकादमी में फाईन आर्ट में शहर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करके उन्हें आगे बढाने के मकसद से अक्षरविश्व की ओर से रंगसंग ड्राईंग एण्ड पेंटिंग कॉम्पिटीशन का 17वां सत्र आयोजित किया गया था। जिसमे मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा उज्जैन के साथ-साथ प्रदेश के सभी जिलों का प्रमुखता से योजना बनाकर विकास किया जाएगा।

mohan yadav

मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास कर रहा है और इसमें योगदान के लिए मध्य प्रदेश भी पीछे नहीं रहने वाला है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम के दौरान सागर में नए विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की है।

डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन में भी विकास के लिए कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रतिभागी बच्चों से कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर वह अपने-अपने घरों में दीप जलाएं मिठाइयां बांटे और इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें। मुख्यमंत्री ने आयोजन के लिए अक्षरविश्व परिवार को शुभकामनाएं दी। बता दें कि इस प्रतियोगिता में 5000 बच्चों ने हिस्सा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+