छिंदवाड़ा में सीएम मोहन बोले- कांग्रेस को रोने के बजाय आत्मावलोकन करना चाहिए
मध्य प्रदेश के शहपुरा चांद, छिंदवाड़ा में लोकसभा को लेकर एक चुनावी जनसभा आयोजित की गई। इस अवसर पर छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विवेक बंटी साहू के लिए मुख्यमंत्री यादव ने जमकर प्रचार किया। इस अवसर पर सीएम यादव की एक भव्य रैली भी निकाली गई। जहां लोगों ने सीएम का भव्य स्वागत किया।

वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कांग्रेस रोने की जगह आत्मावलोकन करना चाहिए। उन्होंने कहा जब पदाधिकारियों का विश्वास जब उठने लगे तो हम दूसरे को दोष कैसे दे सकते हैं?
सीएम यादव ने कहा कललनाथ ने कहा छिंदवाड़ा को भाजपा को रणभूमि बना रही है, नेताओं को धमका रही है। हालांकि उन्हें रोने के बाद आत्मावलोकन करने की आवश्यकता है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा छिंदवाडा की जनता कह रही है, अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार।
उन्होंने कहा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार से आज भारत का प्रत्येक नागरिक खुशहाल है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि मध्यप्रदेश की जनता 29 के 29 कमल खिलाकर फिर मोदी जी को सेवा करने का अवसर देगी।












Click it and Unblock the Notifications