MP News: भोपाल में सीएम-कैबिनेट की फिल्मी शाम: ‘छावा’ देखेंगे मोहन यादव और विधायक, फिर साथ में डिनर
MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार शाम एक अनोखा नजारा देखने को मिलेगा, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उनकी पूरी कैबिनेट और विधायक एक साथ फिल्म देखने पहुंचेंगे।
मौका होगा विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' का। यह फिल्म भोपाल के लेक व्यू अशोका होटल के ओपन थिएटर में शाम 7 बजे प्रदर्शित होगी। एमपी टूरिज्म के सूत्रों के मुताबिक फिल्म के बाद मुख्यमंत्री और मंत्रीमंडल के सदस्य एक साथ डिनर भी करेंगे।

सरकार का खास आयोजन, मंत्रियों-विधायकों का जुटान
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने खुद इस कार्यक्रम की पहल की है। राज्य में 'छत्रपति शिवाजी महाराज' और 'संभाजी महाराज' को लेकर विशेष श्रद्धा और सम्मान है। ऐसे में मुख्यमंत्री और मंत्रियों का एकसाथ फिल्म देखना न सिर्फ मनोरंजन से जुड़ा आयोजन होगा, बल्कि यह महाराष्ट्र और मराठा विरासत को लेकर मध्य प्रदेश सरकार की रुचि और सम्मान का प्रतीक भी बनेगा।
'छावा' पहले से टैक्स फ्री
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीते महीने ही 'छावा' फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया था। उस वक्त उन्होंने कहा था, "छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर प्रदेश में 'छावा' फिल्म टैक्स फ्री की जाएगी। संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।"
अब सरकार के इस फैसले के बाद मध्य प्रदेश में यह फिल्म बिना मनोरंजन कर (टैक्स) के दिखाई जा रही है।
क्या है 'छावा' फिल्म की कहानी
14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई 'छावा' फिल्म मराठा साम्राज्य और मुगल बादशाह औरंगजेब के संघर्ष की कहानी है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी येसुबाई के रोल में हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार निभाया है।
कहानी की शुरुआत होती है शिवाजी महाराज के निधन की खबर से, जो औरंगजेब तक पहुंचती है। वह खुश हो जाता है कि अब मराठा साम्राज्य कमजोर हो जाएगा। लेकिन इसी दौरान छत्रपति संभाजी बुरहानपुर पर हमला कर मुगलों को करारी शिकस्त देते हैं। इसके बाद औरंगजेब खुद मराठा साम्राज्य पर चढ़ाई करता है।
दिग्गज कलाकारों से सजी फिल्म
फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के अलावा अक्षय खन्ना, डायना पेंटी, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता और विनीत कुमार सिंह जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म की अवधि 2 घंटे 41 मिनट 50 सेकंड है। हालांकि, क्रिटिक्स से फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। दैनिक भास्कर ने इसे 5 में से 1.5 स्टार की रेटिंग दी है।
राजनीतिक और सांस्कृतिक संदेश
सीएम और कैबिनेट का यह सामूहिक फिल्म देखना केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे एक राजनीतिक और सांस्कृतिक संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि मराठा इतिहास और नायकों पर बनी फिल्में मध्य प्रदेश की जनता से गहरा जुड़ाव रखती हैं और सरकार इसके जरिए युवाओं और आमजन में इतिहास के प्रति जागरूकता भी बढ़ाना चाहती है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications