Bhopal News: रात में जमकर बरसे बदरा, 24 घंटे में 44.6 एमएम बारिश, आज भी झमाझम के आसार
MP weather News: बंगाल की खाड़ी में बना रहे लो प्रेशर एरिया का असर राजधानी में भी नजर आने लगा है। कल दिन भर की तेज गर्मी और उमस के बाद रात में बादल बरसे जो जमकर बरसे। पिछले 24 घंटे में क 44.6 एमएम पानी दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वर्तमान में अलग-अलग स्थान पर छह मौसम प्रणाली सक्रिय हैं।
इनके प्रभाव से आज कई जिलों में वर्षा होने के असर है विशेष कर भोपाल इंदौर उज्जैन नर्मदा पुरम जबलपुर संभाग के जिलों में का स्थान पर झमाझम बारिश होने के आसार है।

शाम के बाद बदल सकता है मौसम
अगले 24 घंटे के बारे में मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और शाम के बाद मौसम बदल सकता है वर्तमान में एक नया पश्चिमी विकशॉप पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। गुजरात के मध्य में हवा की ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है इस चक्रवात से लेकर पूर्वी विदर्भ तक एक द्रोणी का बनी हुई है। दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश पर भी हवा की ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर मणिपुर तक एक द्रोणीका बनी है, जो दक्षिणी उत्तर प्रदेश से होकर जा रही है।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक एम खान ने बताया कि "अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव हैं। इस वजह से गुरुवार को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बारिश का दौर चला। ऐसा ही मौसम अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा।"
मौसम विभाग ने शुक्रवार को भोपाल, ग्वालियर समेत 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन समेत प्रदेश के बाकी जिलों में भी आंधी, गरज-चमक और बादल रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications