महिला पुलिस अधिकारी के चेहरे पर उड़ाया सिगरेट का धुआं, दिग्विजय सिंह ने भतीजे की हरकत को बताया छोटी घटना
Digvijay Singh News: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अपने भतीजे के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज होने के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि यह मामला ''बहुत छोटी-सी घटना'' को लेकर पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस के मुताबिक गुना जिले के राघोगढ़ में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भतीजे आदित्य सिंह और उनकी गाड़ी के ड्राइवर पर सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया। राघोगढ़ दिग्विजय सिंह का गृहनगर है।

राघोगढ़ की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि आदित्य सिंह एक महिला पुलिस अधिकारी और अन्य सरकारी कर्मचारियों से बहस कर रहे हैं। इस दौरान दिग्विजय सिंह के भतीजे सिगरेट पीते भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सिगरेट का धुआं वह पुलिसवाले पर उड़ा रहे हैं। जिस पर पुलिसवाला मुंह घुमा लेता है।
अपने भतीजे के खिलाफ दर्ज मामले को लेकर दिग्विजय सिंह ने इंदौर में पत्रकारों से कहा,''मैंने इस मामले के बारे में पता लगाया है। यह एक बहुत छोटी-सी घटना रही है। वह (सिंह का भतीजा) कहा जा रहा था। प्रशासन ने सड़क पर एक नुक्कड़ नाटक आयोजित किया था, जिसकी जानकारी उसे नहीं थी। वहां पुलिस कर्मियों से उसका थोड़ा सा विवाद हुआ।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि पुलिस अपना काम करेगी। इस बारे में हमें कुछ नहीं कहना है। बाकी जो कुछ होगा, वह हम देखेंगे। दिग्विजय सिंह ने भोपाल के एक कारखाने से हाल ही में 1,814 करोड़ रुपये के अनुमानित मूल्य का 907.09 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त होने पर मध्य प्रदेश सरकार के कामकाज को लेकर सवाल उठाए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि राजधानी भोपाल में प्रदेश सरकार की नाक के नीचे यह कारखाना पकड़ा जाना बहुत बड़ा कलंक है।
दिग्विजय सिंह ने हाल के कुछ मामलों के हवाले से दावा किया कि सूबे में सत्तारूढ़ भाजपा के विधायक इस पार्टी की अंदरूनी लड़ाई के चलते अब खुलकर नाराजगी जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन बीजेपी विधायकों को राज्य सरकार में मंत्री पद नहीं मिला, वे नाराज हैं। एक सवाल के जवाब में कहा कि क्षत्रिय परिवारों में शस्त्र पूजन की परंपरा चली आ रही है। लेकिन, अब मैं हमेशा क्षत्रियों से कहता हूं कि आज का सबसे बड़ा शस्त्र तलवार नहीं, बल्कि कलम है। इसलिए कलम की पूजा करो।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications