Chhatarpur News: बारिश के लिए कराई गधा-गधी की शादी, पहनाईं जयमाला और बजी शहनाई
Donkey marriage: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में अनोखा विवाह देखने को मिला है। जिले में पुरानी परंपरा के तहत अच्छी बारिश की कामना को लेकर रविवार सुबह गधे और गधईया की शादी करवाई गई। इस दौरान पुरानी रीति रिवाज के अनुसार, बैंड बाजे के साथ नाच-गाना हुआ और बारात का जुलूस भी निकाला गया है।
बारात में शामिल बुजुर्गों ने बताया कि इंद्र देव को खुश करने के लिए गधा और गधईया की शादी कराई जा रही है। यह एक पुरानी परंपरा है। विवाह में शहर के लोगों ने वर और बधू पक्ष के रिश्तों के रोल भी निभाए हैं।

दरअसल गधे और गधईया को माला पहनाकर तैयार किया गया था। वर पक्ष ने विधि विधान के साथ ढोल नगाड़ों के साथ नाच गाना करते हुए शहर की चौक बाजार पर बारात निकाली, वहीं वधू पक्ष के लोगों ने बारात का स्वागत सत्कार किया। शादी होने के बाद दूल्हा और दुल्हन का मुंह मीठा किया गया है
लालू लालवानी ने वन इंडिया हिंदी को जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है। वहीं छतरपुर बरसात से सूना है। हमारे किसान भाई चिंतित हैं। उनकी फसल खराब हो जाएगी।इसीलिए हम लोगों ने पूर्वजों की परंपरा के अनुसार टोटका किया है। अब हम लोगों को पूर्ण विश्वास है कि जिले में अच्छी बारिश होगी।
अनीश खान ने बताया कि समय से बरसात नहीं हो रही है। जिसको लेकर शहर के सभी धर्म के लोगों ने मिलकर यह विवाह संपन्न कराया है। अब हम लोगों को पूर्ण विश्वास है। इंद्रदेव भगवान खुश होकर जल्द ही अच्छी बारिश करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications