MP News: चना, मसूर और सरसों का उपार्जन होगा शुरू, अबकी बार कितना मिलेगा भाव, जानिए
मध्यप्रदेश में रबी उपार्जन वर्ष 2024-25 विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर चना 5650 रू. प्रति क्विंटल, मसूर 6700 रू. प्रति क्विंटल एवं सरसों 5950 रू. प्रति क्विंटल उपार्जन के लिये किसान पंजीयन 10 मार्च 2025 तक किये जाएंगें।
किसान से अपील की गई है कि, वह पंजीयन की निशुल्क की व्यवस्था जैसे स्वंय के मोबाईल एमपी किसान एप के माध्यम से, ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्रों पर एवं पूर्व वर्ष की भांति सहकारी समितियों द्वारा सिकमी, बटाईदार, कोटवार एवं वन पट्टाधारी किसान के पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति एवं विपणन सहकारी संस्था स्तर पर स्थापित पंजीयन केन्द्रों पर उपलब्ध होगी) संचालित 130 पंजीयन केन्द्रों पर किये जा रहे है।

पंजीयन की सशुल्क 50 रूपये के साथ जैसे एमपी ऑनलाईन, कियोस्क, लोकसेवा केन्द्रों एवं कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क पर, निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर भी के साथ कराये जा सकते हैं। कृषक भाई अपनी उपज का पंजीयन कराने से पहले आधार नंबर से बैंक खाता एवं मोबाईल नंबर को लिंक आवश्यक रूप से करा लें। अधिक जानकारी हेतु कंट्रोल रूम दूरभाष क्रमांक 07592-233153 पर संपर्क किया जा सकेगा।
मध्यप्रदेश में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के आयुक्त कर्मवीर शर्मा द्वारा रबी उपार्जन के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंदौर संभाग की समीक्षा बैठक ली गई।
बैठक में आयुक्त शर्मा ने इंदौर संभाग के सभी अधिकारियों से रबी उपार्जन की समीक्षा बैठक में किसान पंजीयन, पंजीयन केन्द्रों की स्थापना, पंजीकृत किसानों का सत्यापन, गेंहू की गिरदावरी, उपार्जन केन्द्रों पर उपलब्ध सुविधाएं, रबी उपार्जन में गुणवत्ता नियंत्रण, भंडारण व्यवस्था, पात्र हितग्राहियों की ई-केवायसी, गेंहू रकबा एवं उत्पादन, चना रकबा एवं उत्पादन आदि विषयों पर चर्चा की है।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि, वे गेहूं की खरीदी के लिए पंजीयन की व्यवस्था को सहज और सुगम बनायें। किसानों को किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। सभी किसानों को निःशुल्क पंजीयन की सुविधा प्रत्येक ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालयों, सहकारी समितियों, सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र और एमपी किसान एप पर शत प्रतिशत उपलब्ध करायी जाये। पंजीकृत किसानों का सत्यापन एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार द्वारा किया जाएगा। सत्यापन उपरांत ही स्लॉट बुकिंग की जा सकेंगी।
फसल उपार्जन केन्द्रों पर हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन, कम्प्यूटर, प्रिंटर के अलावा टेबल, कुर्सी, पेयजल आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो, जो किसान सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र पर रबी की फसलें समर्थन मूल्य पर विक्रय करना चाहते हैं वे अपना पंजीयन ऑनलाइन कियोस्क पर करेंगे। समर्थन मूल्य पर गेंहू बेचने के लिये पंजीयन जरूरी है।पंजीयन के लिये किसानों को आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाना होंगे।
ये भी पढ़े- MP News: ई-उपार्जन पोर्टल पर इस तारीख तक होगा चना फसल का पंजीयन, किसान हो जाएं तैयार












Click it and Unblock the Notifications