Sagar News: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग तथा MBA में दो नए कोर्स स्वीकृत
सागर, 27 जुलाई। मप्र के सागर स्थित डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में अब इंजीनियरिंग की पढाई भी शुरू होने जा रही है। वहीं MBA में दो नए कोर्स की भी स्वीकृति मिल गई है। कुल चार कोर्स में 60-60 सीट दी जा रही हैं, कुल 240 विद्यार्थियों को इसी सत्र से प्रवेश मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कि अभी इंजीनियरिंग के लिए मकरोनिया स्थित इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश लेना होता था, अब सीधे विवि से डिग्री की जा सकेगी।

डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विवि प्रबंधन से मिली जानकारी अनुसार विवि में इसी सत्र से इंजीनियरिंग की पढाई प्रारंभ होने वाली है। केंद्र सरकार के ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन, शिक्षा मंत्रालय ने सागर विवि को इंजीनियरिंग में चार वर्षीय बीटेक पाठ्यक्रम जिनमें कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग को स्वीकृति दी है।
एमबीए पहले से संचालित, दो नए विषय स्वीकृत
विवि में एमबीए कोर्स पहले से संचालित है, इसमें दो नए विषय को जोडा गया है। प्रबंधन में पीजी पाठ्यक्रम जिनमें हेल्थ केयर एंड हॉस्पिटल मैनेजमेंट तथा ट्रेवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट कोर्स को स्वीकृति दी गई है। पूर्व में मैनेजमेंट, मार्केटिंग सहित सब्जेक्ट में एमबीए डिग्री कोर्स चल रहे हैं।
एडवायजरी कमेटी का गठन किया गया है
विवि प्रबंधन ने केंद्र से निर्देश मिलने के बाद शिक्षा सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए एडवायजरी कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी प्रवेश की प्रक्रिया तय करेगी। बता दें कि विवि में इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग का सृजन किया जा चुका है, जिसकी शुरूआत दो कोर्स से प्रारंभ हो रही है। भविष्य में यहां इंजीनियरिंग की अन्य ब्रांच भी आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications