Minister Kamal Patel का आपतिजनक पोस्टर वायरल करने वाले पूर्व MLA पर आर के दोगने पर केस
Kamal Patel's objectionable poster: मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक डॉ. आर के दोगने को मंत्री कमल पटेल इके खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर सोशल मीडीया पर शेयर करना भारी पड़ा। बीजेपी युवा मोर्चा नेताओं की शिकायत पर पुलिस ने दोगने के खिलाफ FIR दर्ज कर ली हैं।
दरअसल मंत्री पटेल के खिलाफ उनके विधानसभा क्षेत्र का हवाला देते हुए एक विवादस्पद पोस्टर वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर शेयर इस पोस्टर पर जब भाजपाइयों की निगाह पड़ी, तो उन्होंने एतराज भी जताया। इसके बाद युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा अपने समर्थकों के साथ पुलिस थाने पहुंच गए।
वायरल पोस्टर में QR कोड भी लगा था। इसके साथ कमल पटेल की फोटो के साथ कैप्शन भी लिखा गया। कैप्शन में ऐसे शब्द लिखे थे, जिससे कई भाजपाइयों ने अपनी भावनाएं आहत होना बताया। एडिशनल एसपी राजेश्वरी महोबिया ने बताया कि दोगने के खिलाफ सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया हैं।

उधर दोगने के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद कांग्रेसी भी भड़क गए। भीड़ के साथ कांग्रेस थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक के खिलाफ दुर्भावनावश कार्रवाई की गई हैं। सत्ता पक्ष दबाव की राजनीति कर रही हैं। हालांकि जब इस घटनाक्रम ने तुल पकड़ा तो दोगने ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से आपत्तिजनक पोस्ट हटा ली। अभी उनका कोई अधिकारिक बयान तो सामने नहीं आया लेकिन कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ने जरुर सफाई दी कि उनके नेता के द्वारा किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाना नहीं था। उनकी पार्टी के नेताओं के खिलाफ भी पोस्टर जारी हुए, उस वक्त पुलिस ने दोषियों पर ऐसे एक्शन क्यों नहीं लिए।












Click it and Unblock the Notifications