MP News: कैबिनेट की बैठक में रीवा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के लिए 164 करोड़ मंजूर, स्वरोजगार के लिए बड़ा फैसला
MP News: मंत्रालय में बुधवार को डॉ मोहन यादव के अध्यक्षता में कैबिनेट ने एक बैठक की। इस बैठक में कैबिनेट ने तय किया है कि उन स्टार्टअप कंपनियों के लोगों को सहायता दी जाएगी, जो राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
इसके साथ ही, बैठक में निर्धारित किया गया कि दूसरे राज्यों में जाने वालों के लिए राज्य सरकार 50 हजार रुपए प्रति व्यक्ति और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए जाने पर 1.50 लाख रुपए की सहायता प्रदान करेगी।

इस बैठक में, रीवा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के विस्तार के लिए 164 करोड़ की मंजूरी भी दी गई है, जिससे रीवा के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी।
बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि केन-बेतवा लिंक परियोजना का भूमि पूजन फरवरी में होने वाला है। इसी बैठक में उन्होंने बताया कि पार्वती कालीसिंध चंबल परियोजना, जिसकी शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा मंजूरी दी गई है। यह परियोजना राजस्थान के 13 और मध्यप्रदेश के 12 जिलों को लाभ पहुंचाएगी और करीब 72 हजार करोड़ की मान्यता है। इसमें मध्यप्रदेश में 3.37 लाख हेक्टेयर और राजस्थान में 2.80 लाख हेक्टेयर जमीन सिंचाई होगी। इस परियोजना से दोनों राज्यों के 6.17 लाख हेक्टेयर कृषि जमीन की सिंचाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक से पहले अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्वती-काली सिंध-चंबल लिंक परियोजना के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार माना जिन्होंने प्रदेश को 10405 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात दी है। मंत्री परिषद के सदस्यों ने मेजें थपथपाकर अभिवादन किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पार्वती-काली सिंध-चंबल लिंक परियोजना, जो लगभग दो दशकों से लंबित थी, अब प्रधानमंत्री की पहल से मूर्त रूप लेगी। इससे मध्य प्रदेश के मालवा और चंबल क्षेत्र के 12 जिले और पूर्वी राजस्थान के 13 जिले लाभान्वित होंगे, इन क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता बढ़ेगी तथा, सिंचाई और औद्योगिक उपयोग के लिए भी पानी उपलब्ध होगा। उन्होंने जानकारी दी की 75000 करोड़ की इस परियोजना में राज्यांश मात्र 10% है, जबकि 90% राशि केंद्र शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। डॉ मोहन यादव ने कहा कि केन- बेतवा लिंक परियोजना का भूमि पूजन फरवरी 2024 में होगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा दी गई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात से प्रदेश के सभी संभागों में त्वरित और सुगम सड़क परिवहन की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा कृषि और उद्योग क्षेत्र के संबंध में दिए गए सुझावों के क्रियान्वयन तथा इस संबंध में आवश्यक समन्वय के लिए विशेष टास्क फोर्स गठित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications