विदिशा में व्यापारी की पुलिस ने की पिटाई, सीसीटीवी फुटेज आया सामने, लोगों ने किया हंगामा
विदिशा में पुलिस ने एक व्यापारी की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना जिले के लटेरी के आनंदपुर क्षेत्र की सोमवार देर रात 10:30 से 11 बजे की है। इसका वीडियो मंगलवार को सामने आया है। व्यापारी सचिन शर्मा अपनी दुकान के सामने बैठे थे, जब पुलिसवालों ने उन्हें जमकर पिटाई की और फिर अपने साथ थाने ले गए।
घटना की जानकारी के बाद करीब 200 लोग थाने पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इसके बाद पुलिस ने व्यापारी को छोड़ दिया, लेकिन व्यापारियों ने मारपीट के खिलाफ प्रदर्शन किया और आज दुकानें बंद कर दी।

पीड़ित सचिन शर्मा ने बताया कि उनके दादाजी का तेरहवीं का कार्यक्रम था, और उन्होंने सभी काम करने के बाद अपनी दुकान के बाहर बैठे थे। टेंट और बाकी सामान पैक करवा रहे थे, जब आनंदपुर थाना प्रभारी दीपक राठौड़ दो आरक्षकों के साथ पहुंचे और पूछा कि यहां क्यों बैठे हो। सचिन ने उत्तर दिया कि यहां मेरी दुकान है, सामान पैक हो रहा है, होते ही चला जाऊंगा। इसके बाद पुलिस ने उन्हें मारा और गाड़ी में बैठाकर थाने ले गए। अब पुलिस मुझ पर ही कार्रवाई करने की बात कर रही है।
थाना प्रभारी दीपक राठौड़ का कहना है कि शहर में रामलीला कार्यक्रम चल रहा था और रात के लगभग 11 बजे रामलीला में झगड़ा हो गया। इसके कारण सड़क तक लोग आ गए। पुलिस ने उन्हें सड़क से हटाया और घर जाने की सलाह दी। सचिन अपने साथियों के साथ सड़क पर खड़ा था और उसे भी घर जाने का कहा गया, लेकिन वह बहस करने लगा।
थाना प्रभारी ने बताया कि सचिन ने विवाद किया तो हम उसे थाने ले आए। कुछ देर बाद सचिन के परिवार के लोग थाने आकर बहस करने लगे। आरक्षक तखत सिंह के साथ धक्का-मुक्की कर दी गई। पुलिस ने सचिन और अन्य 7-8 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मामले में तीन आरोपियों, जगदीश शर्मा, बृजेश जिसे छोटू शर्मा कहा जाता है, और मनोज शर्मा को गिरफ्तार किया गया और उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
बता दें, सचिन के पिता गोवर्धन शर्मा कांग्रेस नेता है और इन्हें एरिया में कनेरिया परिवार के नाम से भी जाना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications