Datia news: बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई यात्री बस, दो दर्जन यात्री हुए घायल
दतिया में यात्री बस बिजली के खंभे से टकराने के बाद पलटी, हादसे में दो दर्जन यात्री हुए घायल, भांडेर में हुआ हादसा
Datia में फिर एक बार बड़ा हादसा हुआ है। भांडेर इलाके में यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। बिजली के खंभे से टकराने के बाद बस पलट गई। इस हादसे में 2 दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

दतिया-भांडेर रोड पर हुआ हादसा
मंगलवार की सुबह दतिया-भांडेर रोड पर एक सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस जब दतिया-भांडेर रोड पर बीकर और दरियापुर ग्राम के बीच पहुंची थी तभी अचानक से बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे हुए बिजली के खंभे से जाकर टकरा गई। खंभे से टकराने के बाद बस मौके पर ही पलट गई।
बस पलटने के बाद मच गई चीख पुकार
खंभे से टकराने के बाद बस पलट गई। बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस के अंदर बैठे हुए यात्रियों ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। यात्रियों की मदद की आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोग पहुंच गए। इसके अलावा वहां से गुजर रहे राहगीरों ने भी बस में फंसे लोगों की मदद की और उन्हें बचाने का कार्य किया।
जानकारी मिलने पर पहुंचा पुलिस-प्रशासन का अमला
इस पूरे हादसे में 2 दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस-प्रशासन का अमला भी पहुंच गया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है बस ड्राइवर नशे की हालत में बस चला रहा था इसलिए यह हादसा हो गया।
बीते रोज भी हुआ था बड़ा हादसा
बीते रोज भी दतिया में बड़ा हादसा हो गया था। श्रद्धालु से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सनकुआं पर स्थित सिंध नदी के पुल से नदी में गिर गई थी। इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई और 2 दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए थे। मंगलवार की सुबह एक बार फिर से दतिया में हादसा हो गया। लगातार दो दिन में हुए हादसों की वजह से हड़कंप मचा हुआ।
ये भी पढ़ें-datia news: श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली पुल से नीचे गिरी, 3 की मौत 23 घायल












Click it and Unblock the Notifications