मध्य प्रदेश: 40 लोगों को ले जा रही बस नाले में गिरी, 17 की मौत, कई लापता
भोपाल। मध्य प्रदेश के रतलाम में शुक्रवार को एक भीषण हादसा हो गया। करीब 40 लोगों को ले जा रही बस अचानक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत हो गई।

बस नाले में पूरी तरह डूब गई है। उसका कुछ हिस्सा ऊपर दिख रहा था, जिसके सहारे स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत-बचाव का काम शुरू किया। लोगों ने पुलिस को भी घटना की सूचना दी। क्रेन के जरिए बस को बाहर निकाला गया।
नाले से 17 लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। कई लोग लापता भी बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications