VIDEO : 3 मंजिला मकान पर चढ़कर रूम में बैड पर जा बैठा बैल, जानिए फिर 4 घंटे बाद नीचे कैसे उतरा?

रीवा, 17 जून। मध्य प्रदेश के रीवा कोतवाली थाना इलाके उपरहटी मोहल्ले में अजीब घटना हुई है। यहां एक मकान में अचानक बैल घुस गया और पलंग पर बैठा। मकान भी कोई सामान्य नहीं बल्कि तीन मंजिला था।

Recommended Video

    VIDEO : 3 मंजिला मकान पर चढ़कर रूम में बैड पर जा बैठा बैल, जानिए फिर 4 घंटे बाद नीचे कैसे उतरा?
    रीवा में सांड का अजीब मामला

    रीवा में सांड का अजीब मामला

    कमरे में अचानक पलंग पर सांड को बैठा देख लोग भयभीत हो गए। पहले तो उसे अपने ही स्तर पर नीचे उतारने की कोशिश की, मगर फिर आस-पास के लोगों की मदद से चार घंटे की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया। इस दौरान हर कोई यहीं सवाल करता नजर आया कि आखिर सांड तीन मंजिला भवन पर चढ़ा कैसे?

     तीसरी मंजिल पर पहुंचे सांड का वीडियो वायरल

    तीसरी मंजिल पर पहुंचे सांड का वीडियो वायरल

    तीन मंजिला भवन के कमरे में बैड पर बैठे सांड का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। पूरी कहानी ये है कि रीवा के उपरहटी मोहल्ले में रचना खंडेलवाल का तीन मंजिला घर है। दोपहर को वह किसी काम से बाहर गई थी।

     दरवाजा खुला देख घुसा आवारा सांड

    दरवाजा खुला देख घुसा आवारा सांड

    तब रचना गलती से घर का मुख्य दरवाजा खुला छोड़ गई थी। इसी दौरान आवारा सांड खुले दरवाजे से घर में घुसा और सीढ़ियों से होता हुआ तीसरी मंजिल तक पहुंच गया। यहां पर बैडरूम का दरवाजा भी खुला मिला, जिससे सांड बैडरूम में घुसकर पलंग पर बैठ गया।

    बैडरूम को कर दिया गंदा

    बैडरूम को कर दिया गंदा

    रचना घर लौटी तो तीसरी मंजिल पर बैडरूम में पहुंची तो यह देखकर दंग रह गई कि रूम में गोबर पड़ा था। साथ ही बैल बैड पर बैठा था। रचना ने आस-पास के लोगों को इसकी जानकारी दी। बैल के पास जाने की किसी की हिम्मत नहीं हुई।

     गले में साड़ी बांधकर नीचे उतारा

    गले में साड़ी बांधकर नीचे उतारा

    फिर कुछ केले लाए गए ताकि उनको खाने के लिए बैल कमरे से बाहर आए और उसे नीचे उतारा जा सके, मगर यह तरकीब काम नहीं कर पाई। इसके बाद सांड के गले में साड़ी से फंदा डाला गया और उसे बड़ी सावधानी से सीढ़ियों के जरिए ही नीचे उतारा गया। तीन मंजिला भवन की सीढ़ियों के जरिए सांड का कमरे तक पहुंचने का यह पहला मामला है।

     नीचे उतारने की कोशिश में तीसरी मंजिल तक पहुंचा

    नीचे उतारने की कोशिश में तीसरी मंजिल तक पहुंचा

    रचना खंडेलवाल ने बताया कि कल एक बैल सीढ़ियों के सहारे छत पर चढ़ गया था। पापा ने बैल को नीचे उतारने की कोशिश की तो वह नीचे आने की बजाय तीसरी मंजिल में बैडरूम तक पहुंच गया था। कमरे में घुसने के बाद सांड भी घबरा गया था। फिर तीन-चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+