भारी बारिश की वजह से गिरी दो मंजिला इमारत, 2 की मौत, सात अन्य घायल
भोपाल। बारिश का कहर अब तक शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ के वजह से हालात बदतर होते जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के छतरपुर में मंगलवार सुबह भारी बारिश से दो मंजिला इमारत ढह गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश की वजह से बिल्डिंग में पानी समा रहा था और यह दिनों-दिन कमजोर हो रही थी। मंगलवार को अचानक बिल्डिंग गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो सात अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
बिल्डिंग का मलबा हटाने का काम जारी है। कुछ और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
#SpotVisuals Two storey building collapses due to heavy rain in Madhya Pradeshs Chhatarpur. Two dead, seven injured pic.twitter.com/oFZSUbZjEY
— ANI (@ANI_news) August 30, 2016












Click it and Unblock the Notifications