Budget 2024: MP के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का बयान, बोले- 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी का लक्ष्य होगा पूरा
MP News: संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आम चुनाव के पहले मोदी सरकार का अंतरिम बजट पेश किया। एमपी के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि बजट 2024 में किसान, महिला, गरीब और युवाओं पर फोकस किया गया है।
मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वन इंडिया हिंदी से कहा कि ये बजट "विकसित भारत का बजट" है। उन्होंने कहा कि इस बजट में विकसित भारत की पहचान है और 5 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनॉमी का लक्ष्य पूरा होगा। प्रधानमंत्री ने 2027 तक का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि इस बजट में गरीबों, महिलाओं, और युवाओं पर फोकस किया गया है, और गांवों और गरीबों के साथ सभी वर्गों के ध्यान में रखा गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि "मत्स्य संपदा योजना" के तहत 55 लाख लोगों को नया रोजगार मिला है। इसके अलावा, 5 इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क्स की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 1 करोड़ महिलाएं 'लखपति दीदी' बन चुकी हैं, और उनका लक्ष्य अब 3 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने की है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने पारदर्शी, जवाबदेह, लोक-केंद्रित, और विश्वास आधारित प्रशासन को गति दी है। उन्होंने बताया कि देश में निवेश की स्थिति अच्छी है और 390 यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई है। इसके अलावा, उन्होंने GST के द्वारा वन मार्केट और वन टैक्स की शुरुआत की है। उन्होंने भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर को एक परिवर्तनकारी पहल बताया।
बता दे इस अंतरिम बजट में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई 'लखपति बहना' योजना की घोषणा की झलक भी दिखाई दी। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के चुनावी प्रचार के दौरान कहा था कि कि वह "लखपति बहना योजना" बनाएंगे, जिसके तहत हर महिला को लखपति बनाने का लक्ष्य होगा। उन्होंने कहा था कि हर महिला को महीने दस हजार रुपये कमाने की सुविधा मिलेगी और सालाना एक लाख रुपये से अधिक कमाने की सुविधा होगी।












Click it and Unblock the Notifications