Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सुहागरात में दुल्हन के पेट पर ये निशान देख उड़े दूल्हे के होश, फिर RTI से पता चली पत्नी की प्रेम कहानी

सुहागरात में पेट पर 8 टांके देख दूल्हे के उड़े होश, फिर RTI से पता चला दुल्हन ने करवा रखा था गर्भपात

शिवपुरी, 8 जून। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास पुलिस थाना इलाके में रहने चौंका देने वाला मामला सामने आया है। सुहागरात में दुल्हन के पेट पर टांके लगे देख दूल्हे के होश उड़ गए। फिर तो महज दस दिन में ही सात जन्मों का यह बंधन टूटने के कगार पर पहुंच गया।

शादी से पहले खूब बातें करते थे

शादी से पहले खूब बातें करते थे

हुआ यूं कि शिवपुरी जिले के बदरवास के रहने वाले युवक की सगाई अशोकनगर निवासी युवती से हुई थी। सगाई के बाद दोनों एक-दूसरे से फोन पर खूब बातें किया करते थे। जून 2019 में धूमधाम से दोनों की अशोकनगर में शादी हो गई। यहां तक सब कुछ ठीक था।

 बदरवास पुलिस थाने में दी रिपोर्ट

बदरवास पुलिस थाने में दी रिपोर्ट

शिवपुरी जिले के बदरवास एसएचओ अमित भदौरिया बताते हैं कि युवक ने एक दिन पहले ही पत्नी व ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में बताया कि उसकी शादी अशोकनगर निवासी युवकी से तीन-चार साल पहले हुई ​थी।

 शादी के दस दिन बाद मायके छोड़ आया

शादी के दस दिन बाद मायके छोड़ आया

सुहागरात को उसे पत्नी के पेट पर आठ टांक लगे दिखे। इस पर दुल्हन उसे कुछ संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। फिर शादी तीन-चार बाद वह दुल्हन को किसी अनजान से फोन पर बात करते सुना। इससे उसे उसका शक गहरा गया। ऐसे में वह शादी के दस दिन बाद ही पत्नी को उसके मायके अशोकनगर भेज दिया। इसके बाद से वह कभी उसे लेने ससुराल नहीं गया।

ससुराल वालों ने दर्ज करवाया दहेज का केस

ससुराल वालों ने दर्ज करवाया दहेज का केस

उधर, ससुराल वालों ने युवक के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस कर दिया। वे युवक के आरोपों से इनकार करते रहे। इस बीच युवक को पता चला कि युवती स्कूल में टीचर थी। एक टीचर से उसके अफेयर चल रहा था। शादी से अशोकनगर के एक निजी अस्पताल में उसका गर्भपात भी करवाया गया था।

अस्पताल में आरटीआई लगाई तो हुआ खुलासा

अस्पताल में आरटीआई लगाई तो हुआ खुलासा

तब युवक ने सूचना का अधिकारी (RTI) का सहारा लिया। अशोकनगर के निजी अस्पताल में आरटीआई के तहत आवेदन देकर जानकारी मांगी। तब अस्पताल से जानकारी मिली कि युवती ने जनवरी 2019 में उनके अस्पताल में गर्भ की जांच करवाई थी। उसके पेट में तीन माह का गर्भ था। फिर युवती ने गर्भपात करवाया था। अस्पताल के रिकॉर्ड में युवती के पेट में पल रहे बच्चे के पिता का भी नाम लिखा था।

प्यार किसी और से, शादी दूसरे से

प्यार किसी और से, शादी दूसरे से

RTI की सूचना के आधार पर युवक ने जून 2022 में पत्नी व उसके परिजनों के खिलाफ धोखे में रखकर शादीशुदा से शादी करवाने की बदरवास पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है। उसने आरोप लगाया है कि युवती प्यार किसी और से करती थी जबकि शादी धोखे से उसके साथ कर दी गई।

 अशोकनगर पुलिस को भेजेंगे मामला

अशोकनगर पुलिस को भेजेंगे मामला

बदरवास पुलिस थाने के कांस्टेबल युधिष्ठिर ने बताया कि युवक-युवती की शादी अशोकनगर में हुई है। युवती भी अशोकनगर की रहने वाली है। युवक का आवेदन मिला है, जिसे जांच व आगामी कार्रवाई के लिए अशोकनगर पुलिस को भेजा जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+