Madhya Pradesh : हेलीकॉप्टर से विदा हुई दुल्हन बेटी, किसान पिता का वर्षों पुराना ख्वाब पूरा
सतना, 28 अप्रैल। शादी को यादगार बनाने के लिए लोग हर संभव प्रयास करते हैं। शादी बारात रवानगी से लेकर दुल्हन की विदाई के मौके तक को हर कोई कुछ खास करना चाहता है। ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश सतना जिले के किसान परिवार में सामने आया है। सतना जिले के मैहर बेल्दरा ग्राम की किसान की बेटी की विदाई हेलीकॉप्टर में हुई है।

लेफ्टिनेंट कमांडर अरविंद सिंह के साथ 27 अप्रैल को विवाह
बता दें कि मैहर बेल्दरा ग्राम सतना रोड निवासी अजय सिंह की लाडली बेटी आयुषी सिंह का विवाह नेवी के लेफ्टिनेंट कमांडर अरविंद सिंह के साथ 27 अप्रैल को हुई। अरविंद रीवा के इंद्रा नगर निवासी रिटायर्ड सूबेदार अर्जुन सिंह के सुपुत्र हैं। आयुषी इंजीनियर हैं और एमटेक करने के बाद इंदौर में सेवारत हैं।

पिता ने जयपुर से हेलीकॉप्टर मंगवाया
आयुषी-अरविंद के विवाह की सभी रस्में मैहर में सतना रोड स्थित अजय सिंह के निवास बेल्दरा हाउस से होनी हैं। बारात 27 अप्रैल को आई और विदाई 28 अप्रैल उसके गांव पहुंचा हेलीकॉप्टर। दुल्हन की विदाई के लिए उसके पिता ने जयपुर से हेलीकॉप्टर मंगवाया।

विवाह स्थल के पास में ही हेलीपैड बनाया गया
मैहर में विवाह स्थल के पास में ही हेलीपैड बनाया गया है। विवाह स्थल भी अजय सिंह के घर के बगल में ही है। अजय सिंह चाहते थे कि उनकी बेटी का ब्याह शानदार ढंग से हो और उसकी विदाई भी शानो-शौकत से हो। अपनी लाडली की शादी उन्होंने नेवी के लेफ्टिनेंट कमांडर से तय की और विदाई के लिए हेलीकॉप्टर बुक किया।

नवविवाहित जोड़ा कार से इंद्रा नगर स्थित घर गया।
यह उनके परिवार की पहली शादी है। लिहाजा, वह पूरे धूमधाम से करना चाहते हैं। इसकी वजह से कुछ अलग करने के चलते उन्होंने दुल्हन की विदाई के लिए हेलीकॉप्टर बुक किया और दूल्हा-दुल्हन हेलीकॉप्टर पर सवार होकर रीवा के लिए रवाना हुए। रीवा सैनिक स्कूल के पास हेलीपैड में हेलीकॉप्टर उतरा। यहां से नवविवाहित जोड़ा कार से इंद्रा नगर स्थित घर गया।

बेटी की विदाई हेलीकॉप्टर से हुई
बता दें कि संभवतया सतना जिले के मैहर में यह पहला मौका है कि किसी बेटी की विदाई हेलीकॉप्टर से हुई। इसके पहले अभी तक कभी ऐसा नहीं हुआ। इस बात को लेकर पूरे परिवार में खुशियों को माहौल है और पूरा परिवार शादी की तैयारी में जुटा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications