मप्र : प्रेम प्रसंग के चलते मुरैना में प्रेमी ने की प्रेमिका के ससुर की हत्या, सास घायल

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के थाना रिठाेराकला के गांव रिठौरा में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने प्रेमिका के ससुर हरि सिंह जाटव की हत्या और उसकी पत्नी को घायल कर दिया। घटना 11 अक्टूबर 2020 की रात्रि लगभग 1:00 बजे की है।

Boyfriend kills girlfriends father-in-law in Morena Madhya Pradesh

मुरैना एसपी ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पवन जाटव पुत्र रामरतन जाटव निवासी रिठौरा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हरिसिंह जाटव के घर पहुंचा और हरिसिंह की हत्या कर दी। फिर उसकी पत्नी को घायल कर करके घर से दो भैसों को लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने शक के आधार पर पवन जाटव को पुलिस ने हिरासत में लिया। शुरुआत में तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा। फिर सच उगल दिया। पुलिस के अनुसार उसने पूछताछ में बताया कि हरि सिंह जाटव की बहू से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब भी वह उससे मिलने के लिए उसके घर जाता था तो हरि सिंह जाटव ससुर और उसकी सास रोकते थे। इसलिए पवन ने हरिसिंह की हत्या की योजना बनाई।

पुलिस ने घटना में शामिल सात आरोपियाें के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चार आरोपी की गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने प्रेमिका प्रीति जाटव को भी आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+