सावधान! MP में हाड़ कंपाने वाली आ रही ठंड, भोपाल का गिरा पारा, इन जिलों में घना कोहरा; पढ़ें IMD का अपडेट‌

Aaj ka Mausam: मध्य प्रदेश मौसम का तापमान तेजी से गिर रहा है‌‌। जिससे कड़ाके की ठंड पढ़ने लगी है। लोगों के हाथ-पैर ठिठुरने लगे हैं। इसे लेकर आईएमडी ने बड़ा अपडेट जारी किया है।

उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण अगले दो दिन प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिसंबर के अंत और जनवरी में कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

Weather in Madhya Pradesh

प्रदेश के 10 शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में शुक्रवार को इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। पचमढ़ी के मुकाबले मंडला शहर में अधिक ठंड थ, जहां रात का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा उमरिया में 7.4 डिग्री, नौगांव और राजगढ़ में 8 डिग्री, भोपाल में 8.2 डिग्री, जबलपुर में 8.5 डिग्री, मलाजखंड में 9.1 डिग्री, रीवा में 9.5 डिग्री और पचमढ़ी में 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि ग्वालियर में 10 डिग्री, उज्जैन में 12 डिग्री और इंदौर में 12.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बन रहे फेंगल तूफान के कारण मध्य प्रदेश के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। तूफान के कारण मालवा क्षेत्र में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+