अंधविश्वास : करंट की चपेट में आए युवक की सांसें लौट आने की उम्मीद में शव को कीचड़ में लपेटा

धार, 9 सितम्बर। मध्य प्रदेश के धार जिले में अंधविश्वास से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें शव के साथ बेकद्री की गई है। उम्मीद थी कि उसकी सांसें लौट आएंगी। इसलिए शव को काफी देर तक कीचड़ में लपेटकर रखा गया।

body was wrapped in mud

हालांकि मृत व्यक्ति वापस जिंदा नहीं हुआ, मगर पूरे वाक्ये का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटना मध्य प्रदेश के धार जिले के सागौर इलाके में मोतीनगर की है।

हुआ यह था कि मोतीनगर में सलमान पटेल व इरफान (30) उर्फ गट्टा पुत्र साबिर पटेल करंट की चपेट में आ गए थे। सलमान ने तुरंत दम तोड़ दिया जबकि गंभीर रूप से झुलस गया। लोगों ने उसे अस्पताल में पहुंचाया और मृत व्यक्ति के शव को मौके पर रख लिया।

लोगों में ऐसा अंधविश्वास था कि उसे कीचड़ में लपेटने से उसकी सांसें लौट आएंगी। इसलिए लोगों ने शव को काफी देर तक कीचड़ में पड़े रखा। हालांकि वो वापस जिंदा नहीं हुआ। बाद में पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

बता दें कि मोतीनगर में भागीरथ शंकरलाल के घर मकान निर्माण का काम चल रहा है। मकान के ऊपर से 11 केवी लाइन गुजर रही है। बुधवार शाम करीब चार बजे जाकुखेड़ी निवासी मजदूर सलमान व इरफान टेप से बिजली की लाइन की दूरी की नपती कर रहे थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गए। हादसे में सलमान की मौत हो गई, वहीं इरफान गंभीर घायल हो गया।

सलमान के शरीर में कोई हलचल नहीं थी। मौके पर जुटे लोगों में से किसी ने सलमान के शरीर पर कीचड़ लपेटने का आइडिया दिया। फिर कुछ लोगों ने खेत से कीचड़ लाकर सलमान के शरीर पर लपेटा। करीब एक घंटे तक इंतजार किया लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। उधर, इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों को समझाया कि सलमान की मौत हो चुकी है और कीचड़ लपेटने से उसकी सांसें नहीं लौटेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+