Nikay Chunav : मप्र में निर्विरोध निर्वाचित होने वाली नगरीय न‍िकायों को भी मिलेगी प्रोत्साहन राशि

सागर, 22 जून। मप्र में जो नगरीय न‍िकाय न‍िर्व‍िरोध चुनकर आ रही हैं, जहां मतदान की आवश्‍यकता ही नहीं पडी, ऐसी नगरीय न‍िकायों को प्रदेश सरकार प्रोत्‍साहन राश‍ि प्रदान करेगी। इस पर व‍िचार चल रहा है, जल्‍द ही इसको लागू कर द‍िया जाएगा। यह जानकारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दी है। बता दें कि बीते रोज सीएम श‍िवराज स‍िंह के क्षेत्र शाहगंज और नगरीय प्रशासन व‍िभाग के मंत्री भूपेंद्र के व‍िधानसभा की बरोद‍िया नगर पर‍िषदें न‍िर्व‍िरोध चुनी गई हैं। दोनों में शत-प्रत‍िशत भाजपा का कब्‍जा हो गया है।

निर्विरोध निर्वाचित होने वाली नगरीय न‍िकायों को भी मिलेगी प्रोत्साहन राशि

प्रदेश त्र‍िस्‍तरीय पंचायत चुनाव के दौरान जो ग्राम पंचायतें पूर्ण रुप से न‍िर्व‍िरोध न‍िर्वाच‍ित होती हैं या ज‍िन ग्राम पंचायतों में पूर्ण रुप से मह‍िलाएं न‍िर्व‍िरोध चुनकर आती हैं, उन ग्राम पंचायतों को मप्र सरकार 15 लाख रुपए की प्रोत्‍साहन राश‍ि प्रदान करती है। अब इसी तर्ज पर नगरीय न‍िकायों में भी यद‍ि पूरे पार्षद न‍िर्व‍िरोध चुनकर आते हैं तो ऐसी न‍िकायों को भी प्रोत्‍साहन राश‍ि दी जाएगी। इसको लेकर मप्र सरकार व‍िचार कर रही है। जाह‍िर है जब कोई भी न‍िकाय या पंचायत न‍िर्व‍िरोध चुनी जाती है तो वहां मतदान की आवश्‍यकता समाप्‍त हो जाती है।

मंत्री ने कहा-सरकार योजना बना रही
प्रदेश के नगरीय व‍िकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पत्रकारों के एक सवाल पर बताया कि मप्र सरकार नगरीय न‍िकायों में न‍िर्व‍िरोध न‍िर्वाचन होने पर प्रोत्‍साहन राश‍ि प्रदान करने को लेकर योजना बना रही है। उनकी इस संबंध में सीएम व अध‍िकार‍ियों से चर्चा हुई है। उन्‍होंने बताया कि अभी तक केवल ग्राम पंचायत के न‍िर्व‍िरोध होने पर प्रोत्‍साहन राश‍ि प्रदान की जाती है। यदि सरपंच से लेकर सारे पंच मह‍िलाएं आते हैं और न‍िर्व‍िरोध आते हैं तो उस पंचायत को 15 लाख रुपए की राश‍ि प्रोत्‍साहन स्‍वरुप म‍िलती है।

सीएम और भूपेंद्र सिंह के क्षेत्र में दो न‍िकाय न‍िर्व‍िरोध
उल्लेखनीय है कि मप्र के सीएम के क्षेत्र की शाहगंज नगर पर‍िषद और सागर ज‍िले में भूपेंद सिंह के व‍िधानसभा क्षेत्र खुरई की बरोदिया कला नगर परिषद में सभी 15-15 वार्ड पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जो भाजपा उम्मीदवार थे। खुरई की बरोदिया कला व शाहगंज नगर पर‍िषद में नाम वापसी के बाद सभी 15 वार्डों में एक-एक प्रत्याशी ही मैदान में बचा था, वह भी सभी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+