जबलपुर : जीसीएफ फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक जवान शहीद, तीन घायल
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित जीसीएफ फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। तीन जवान घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबकि मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के खमरिया 506 आर्मी बेस वर्कशाप है। यहां शनिवार दोपहर को यहां गन रिपेयर सेक्शन में नाइट्रोजन गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। वर्कशॉप के एआरजी सेक्शन में चल रही ड्रिल के दौरान 130 एमएम तोप का रिकॉल सिलेंडर गिरने से उसमें ब्लास्ट हो गया।
नाइट्रोजन गैस से भरे सिलेंडर की चपेट में आने से एक सैन्य जवान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन जवान घायल हो गए। हालांकि, सैन्य अधिकारी अभी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है जिसके चलते हादसे की अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।












Click it and Unblock the Notifications