VIDEO: भाजपा सांसद ने फुटपाथ पर बैठकर पॉलिश किए जूते-चप्पल, जानिए वजह

भोपाल, 16 फरवरी: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी ने फुटपाथ पर बैठे मोची के साथ जूते पॉलिश किए। बीजेपी सांसद शहर के कई मोचियों से मिले और उनके साथ वक्त गुजारा और उनका सम्मान भी किया। दरअसल संत श्री रविदास जी की जयंती के अवसर पर सुमेर सिंह सोलंकी ने ये किया।

Recommended Video

    VIDEO: भाजपा सांसद ने फुटपाथ पर बैठकर पॉलिश किए जूते-चप्पल, जानिए वजह
    मोचियों को भेंट किए शॉल और संत रविदास के चित्र

    मोचियों को भेंट किए शॉल और संत रविदास के चित्र

    संत श्री रविदास जी की जयंती के मौके पर सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने फुटपाथ पर बैठकर जूते पॉलिश करने वाले लोगों को शॉल ओढाकर उनका सम्मान किया और उनको संत रविदास के चित्र भी भेंट किए। इस दौरान वो जूते चप्पल भी पॉलिश करते नजर आए। इस दौरान की उनके तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखे जा रहे हैं।

    मोचियों को सम्मान देने के लिए किया ऐसा

    मोचियों को सम्मान देने के लिए किया ऐसा

    अपने फेसबुक पर पेज पर सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने जूते पॉलिश करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- संत रविदास ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति छोटा या बड़ा अपने जन्म के कारण नहीं अपने कर्म के कारण होता है। व्यक्ति के कर्म ही उसे ऊंचा या नीचा बनाते हैं। संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर आज मैंने बड़वानी में फुटपाथ पर बैठकर जूते पॉलिश करने वाले मौची भाइयों का पुष्पमाला, श्रीफल, संत रविदास जी का चित्र भेंटकर उनका स्वागत-सम्मान किया। जो मौची भाई आजतक लोगो के जूते पॉलिश करते थे आज मैंने उनके जूते पॉलिश कर समस्त मौची समाज का अभिनंदन किया।

    'मैंने छात्र जीवन में इनसे ठीक कराए थे जूते'

    सासंद सोलंकी ने अपने ऐसा करने के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि छात्र जीवन में वो मोची देवजीराम के पास ही जूते-चप्पल ठीक करा थे। आज उनके साथ ही उन्होंने रविदास जयंती मनाई है। आज रविदास जयंती के मौके पर उनके पास पहुंचकर उनका सम्मान किया और उनकी सेवा के लिए धन्यवाद दिया। सांसद ने कहा कि आज उन्होंने देवजीराम के चप्पल पॉलिश किए, जिससे उन्हें एक संतोष मिला है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+