लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले BJP को झटका, इस नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के इस बड़े नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मध्य प्रदेश से बीजेपी के राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने खुद इसका ऐलान किया है। बीजेपी नेता अजय प्रताप ने कहा कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
सांसद अजय प्रताप ने जेपी नड्डा को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि माननीय जगत प्रकाश नड्डा, मैं भारतीय जनता की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे रहा हूं।

बताया जा रहा है कि लोकसभा का टिकट नहीं मिलने से अजय प्रताप सिंह नाराज हैं। वे अब निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। अजय प्रताप सिंह इस बार सीधी लोकसभा सीट से टिकट की मांग कर रहे थे। बीजेपी ने उन्हें टिकट ना देकर सीधी सीट से डॉ. राजेश मिश्रा को टिकट दिया है। अजय सिंह 2018 में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुने गए थे।
यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग आज करेगा लोकसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान, क्या ईसीआई करेगा इलेक्शन के चरणों की संख्या में कटौती?












Click it and Unblock the Notifications