Rajgarh News: दिग्विजय के क्षेत्र राजगढ़ में बीजेपी सांसद वीडी शर्मा ने बनाई लोकसभा चुनाव जीतने के रणनीति

कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के क्षेत्र राजगढ़ में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद शर्मा ने लोकसभा चुनाव में जीत की रणनीति बनाने के लिए रविवार को यहां पर बैठक की। इस दौरान उन्होंने चुनाव प्रबंधन और प्रबंधन सम

Rajgarh Lok sabha Chunav: कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के क्षेत्र राजगढ़ में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद शर्मा ने लोकसभा चुनाव में जीत की रणनीति बनाने के लिए रविवार को यहां पर बैठक की। इस दौरान उन्होंने चुनाव प्रबंधन और प्रबंधन समिति की बैठक को संबोधित किया।

गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह और उनके भाई लक्ष्मण सिंह राजगढ़ सीट से सांसद रह चुके है। यहां पर दिग्विजय सिंह का खासा प्रभाव माना जाता है हालांकि पिछले दो चुनाव से यह सीट भाजपा के पास ही है और पार्टी ने यहां से सांसद रोडमल नागर कोई फिर से उम्मीदवार बनाया है।

BJP MP VD Sharma made strategy to win Lok Sabha elections in Digvijay constituency Rajgarh

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिस बूथ में रहते हैं, उस बूथ पर भी 370 वोट बढ़ाने के लिए कार्य करें। बूथ स्तर पर जितनी अधिक मेहनत होगी, लोकसभा का चुनाव परिणाम उतना ही ऐतिहासिक होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूलमंत्र के आधार पर कार्य कर रहे हैं।

BJP कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण की योजनाओं के हितग्राहियों से संपर्क करें और उन्हें नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को वोट देने का आह्वान करें। बैठक को लोकसभा प्रत्याशी रोडमल नागर, लोकसभा प्रभारी श्री विकास विरानी एवं लोकसभा संयोजक श्री दीपेंद्र सिंह चौहान ने भी संबोधित किया।

BJP MP VD Sharma made strategy to win Lok Sabha elections in Digvijay constituency Rajgarh

हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाकर डॉ. मुखर्जी जी के चरणों में 370 कमल पुष्प अर्पित करें

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि देश के आजाद होने के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 लागू कर दिया। जनसंघ जो बाद में भारतीय जनता पार्टी बनी के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने केंद्रीय मंत्री का पद छोड़कर धारा 370 हटाने के लिए आंदोलन शुरू किया। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने बलिदान दे दिया। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए हमारी पार्टी के संस्थापक ने बलिदान दिया है। इसलिए सभी कार्यकर्ता हर बूथ पर 370 नए मतदाता पार्टी से जोड़कर डॉ. मुखर्जी के चरणों में 370 कमल पुष्प अर्पित करें।

BJP MP VD Sharma made strategy to win Lok Sabha elections in Digvijay constituency Rajgarh

भाजपा प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटें जीतेगी

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि हर कार्यकर्ता पहली बार मतदाता बने युवाओं से संपर्क करें और पार्टी के कार्य बताएं। साथ ही युवाओं को वर्ष 2003 के पहले कांग्रेस शासनकाल में मध्यप्रदेश की स्थिति के संबंध में बताएं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किए गए हैं। देश की आधी आबादी महिलाएं हैं, जिनके उत्थान और आर्थिक विकास के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार ने बहुत कार्य किए हैं। हर बूथ पर 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने के साथ 370 नए मतदाता हर बूथ पर जोड़ना है। पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर इस कार्य करे गंभीरता से करें। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सहित सभी 29 लोकसभा सीटें जीतकर अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करेगी।

नए लोगों को पार्टी से जोड़ें

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि पन्ना समितियों से लेकर बूथ और मंडल की कार्यसमितियों में जितने भी कार्यकर्ता और पदाधिकारी हैं, सभी लोग पार्टी से जुड़ने की इच्छा रखने वाले व्यक्तियों व लोगों को भाजपा परिवार से जोड़ें। बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता व पदाधिकारी भाजपा से जुड़ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी नए लोगों को पार्टी से जोड़कर हर बूथ को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी बूथ और कांग्रेस मुक्त बूथ बनाने का कार्य करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+