Bageshwar Dham पहुंचे MP मनोज तिवारी ने गाए भोजपुरी गाने, 'हिंदू राष्ट्र' के मुद्दे पर कही ये बात

Bageshwar Dham News: भाजपा नेता और सांसद मनोज तिवारी मध्य प्रदेश के छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम पहुंचे। इस दौरान मनोज तिवारी ने 'हिंदू राष्ट्र' के मुद्दे कहा धीरेंद्र शास्त्री के विचार अच्छे हैं।

Bageshwar Dham News

Bageshwar Dham News: बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं और उनकी लोकप्रियता भी बढ़ती जा रही है। तो वहीं, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले उनके दरबार में राजनेताओं के पहुंचने का सिलसिला भी जारी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के बाद अब दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) भी बागेश्वर धाम पहुंचे। इस दौरान मनोज तिवारी ने 'हिंदू राष्ट्र' के मुद्दे कहा धीरेंद्र शास्त्री के विचार अच्छे हैं।

बता दें, बागेश्वर धाम में इन दिनों 'धार्मिक महाकुंभ' चल रहा है। इसी महाकुंभ में शामिल होने के लिए भाजपा नेता व दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) एमपी के छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम पहुंचे। मनोज तिवारी के बागेश्वर धाम पहुंचने की कुछ तस्वीरें भी बागश्वेर धाम सरकार के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट की गई है। जिसमें मनोज तिवारी मंच पर माइक हाथ में लेकर खड़े नजर आ रहा है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मनोज तिवारी ने मंच पर भोजपुरी गाने भी गाए।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मंच से गीत गाकर बागेश्वर धाम की महिमा को भी बखान किया। उनके गाने सुनकर बागेश्वर धाम पहुंचे श्रद्धालु झूम उठे। इस दौरान मनोज तिवारी ने 'हिंदू राष्ट्र' के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सत्य सनातन को यूं ही आगे बढ़ाते रहें। हिंदू राष्ट्र पर उनके विचार अच्छे हैं। आपको बता दें कि बागेश्वर धाम में 13 फरवरी से धर्म महाकुंभ का भव्य आयोजन शुरू हुआ है, जो 18 फरवरी तक चलेगा।

इसमें शामिल होने के लिए देशभर से चर्चित कथावचक और साधु-संतों के आने का क्रम जारी है। बागेश्वर धाम में 18 फरवरी को 121 बेटियों की शादी कराई जानी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागपुर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में हुए विवाद के बाद उनकी लोकप्रियता को चार चांद लग गए है। इसे देखते हुए सभी राजनीतिक दल उन्हें साधने की कोशिश में लगे हुए हैं। क्योंकि, मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को साधने की जुगत में है।

Recommended Video

    Dhirendra Krishna Shastri ने क्यों कहा Parliament में कुछ बड़ा होने वाला है | वनइंडिया हिंदी

    हाल ही में 13 फरवरी को मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल नाथ भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिलने छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम पहुंचे थे। तो वहीं, एमपी की पूर्व सीएम उमा भारती ने ट्वीट कर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अपने बेटे समान बताया था। उमा भारती ने ट्वीट में लिखा था, 'धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम) को मैं पुत्रवत मानती हूं, उनका आदर करती हूं एवं वह हमारे क्षेत्र के गौरव हैं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+