बाल विवाह रुक जाने की वजह से भाग रही लड़कियां, हो रही लव जिहाद की घटनाएं: भाजपा विधायक

भोपाल। मध्य प्रदेश के आगर मालवा से भाजपा विधायक गोपाल परमार ने कहा है कि आज समाज में लव जिहाद जैसी घटनाएं देखने को मिल रही हैं क्योंकि शादियां समय से नहीं हो रही हैं, पहले शादी बचपन में हो जाती थीं तो ऐसी कोई परेशानी नहीं थी। परमार ने कहा कि सरकार ने जब से 18 साल की उम्र के बाद ही लड़की की शादी का नियम बनाया है तभी से लड़कियां भाग कर शादी करने लगी हैं और कुछ लोग इसका फायदा उठा लव जेहाद कर रहे हैं।

bjp mla gopal parmar Love Jihad is Result of Late Marriages

भाजपा विधायक ने कहा कि पहले गांव में बच्चों की बचपन में हो जाने से मानसिकता साफ रहती थी, आजकल शादी समय से होती नहीं तो भटक जाता है और लव जिहाद जैसी चीजें सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि 18 साल के बाद ही शादी की इस पाबंदी के चलते लड़कियां भाग रही हैं। हम घर में ध्यान नहीं देते और हमारी लड़कियां कोचिंग और स्कूल के नाम पर लड़के के साथ भाग जाती हैं।

गोपाल परमार ने कहा कि हमारी मां-बहने हमेशा से लाज वाली रही हैं और मैं कहता हूं कि वो ऐसी ही रहें, कुछ लोग उन्हें फुसलाने की कोशिश करते हैं लेकिन उन्हें सतर्क रहना चाहिए। परमार ने कहा कि हमें अपनी बच्चियों पर निगाह रखने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+