VIDEO: एमपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को हटाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

भोपाल। जबलपुर लोकसभा सीट से सांसद राकेश सिंह मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। राकेश सिंह को नंदकुमार चौहान के हटने के बाद प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। नंद कुमार ने अपने इस्तीफे के पीछे एक वजह अपने संसदीय क्षेत्र खंडवा को वक्त ना दे पाना भी बताया था और कहा था कि अब वो अपने क्षेत्र को समय देना चाहते हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि उन पर पद से हटने के दबाव था। उनके संसदीय क्षेत्र में लोगों ने इस उनके प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने पर खुशी जाहिर की है। खंडवा से कुछ वीडियो सामने आई हैं, जिसमें लोग नंदकुमार के प्रदेश अध्यक्ष ना रहने पर खुशी जता रहे हैं।

बताया गया है कि स्थानीय लोग उनसे नाराज है। खंडवा में महादेव गढ़ मंदिर है, यहां का विरोध सांसद करते रहे हैं और मंदिर संरक्षक अशोक पालीवाल से भी नंदुकुमार की नहीं बनती है। मंदिर की शोभा यात्रा पर कार्रवाई को लेकर भी नंदुकुमार का काफी विरोध हुआ था। स्थानीय लोग उन पर हिन्दू विरोधी होने का ठप्पा भी लगाते हैं। खंडवा में पार्टी कई गुटों में बटी हुई है। इसमें स्थानीय विधायक गुट, महापौर गुट और कृषि उपज मंडी अध्यक्ष के गुट हैं।

कुमार सिंह चौहान ने यह कहते हुए पद छोड़ा था कि पिछले चार सालों से भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष रहा हूं और अब मैं अपने क्षेत्र के लिए काम करना चाहता हूं। मैं पिछले 4 सालों से अपने निर्वाचन क्षेत्र में नहीं जा सका। जिसके बाद उनका पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। हालांकि पार्टी से जुड़े लोगों का कहना है कि हाल के उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद से ही लगातार उन पर पद से हटने का दबाव था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+