'हार का डर इतना सता रहा है तो...?', दिग्विजय सिंह के बयान पर BJP नेता वीडी शर्मा ने यूं दिया जवाब
MP News: राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने मालवा में सभा को संबोधित करते हुए बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की बात कही। दिग्विजय सिंह के इस बयान पर अब मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की प्रतिक्रिया सामने आई है। वीडी शर्मा ने कहा, 'हार का डर इतना सता रहा है तो लड़ क्यों रहे हैं? कानून और चुनाव आयोग अपना काम करेगा वे थोड़ी तय करेंगे।'
दरअसल,कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने रविवार 31 मार्च को मालवा में सभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने जनता से पूछा कि, यहां जितने लोग बैठे है वो बैलेट पेपर से लोकसभा चुनाव कराना चाहते हैं या मशीन से? जो लोग मशीन के पक्ष में हैं वे अपना हाथ उठाएं। इस दौरान भीड़ से आवाज आती है कि 'हमें मशीनें पसंद नहीं हैं'।

इस दौरान दिग्विजय सिंह कहते है कि इसका तरीका यह है कि राजहढ़ सीट पर 400 उम्मीदवार चुनाव लड़े तो बैलेट पेपर से चुनाव हो सकता है। दिग्विजय सिंह के इस बयान पर मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, "क्या दिग्विजय सिंह कानून बन गए है क्या? दिग्विजय सिंह यह बात तय करेंगे? चुनाव कराने का काम चुनाव आयोग का है।
वीडी शर्मा ने आगे कहा कि यह झूठ-छल की राजनीति करने वालों को हार का डर इतना सता रहा है तो लड़ क्यों रहे हैं? उन्होंने कहा कि मैदान छोड़ दो, जैसे खजुराहो से मैदान छोड़कर भाग गए थे। कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे लोग 24 घंटे केवल और केवल झूठ बोलते है। कानून और चुनाव आयोग अपना काम करेगा वे थोड़ी तय करेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications