शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को बताया दलित विरोधी, कहा- राहुल गांधी ने खुद स्वीकारा
MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा हमेशा कहती थी कि कांग्रेस गरीब, दलित, आदिवासी और पिछड़ों की विरोधी है, अब इस बात को स्वयं राहुल गांधी ने स्वीकार कर लिया है। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी को भी घेरा।
नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा नेता और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कल (बुधवार को) राहुल गांधी ने बड़ा सच स्वीकार किया है। उन्होंने स्वयं कहा कि पूरा सिस्टम लोअर कास्ट के खिलाफ है। मैं अंदर रहकर सिस्टम को देख चुका हूं।

खबर के मुताबिक, शिवराज सिंह चौहान ने पूछा कि कांग्रेस पार्टी कब तक गरीबों और पिछड़ा वर्ग के खिलाफ अन्याय करेगी? कांग्रेस ने जो किया, वह किसी से छिपा नहीं है। 40 साल तक पिछड़ा वर्ग आयोग को सांविधानिक मान्यता नहीं दी। यह काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
कहा कि आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्यों में ओबीसी का हक मारकर इन्होंने अल्पसंख्यकों को आरक्षण देने का पाप किया। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और जामिया मिलिया इस्लामिया में भी ओबीसी, दलित का आरक्षण खत्म करने का पाप किया। तो वहीं, बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को घेरते हुए कहा कि सिर्फ अपने वोटबैंक को बनाए रखने के लिए ओबीसी का आरक्षण छीनकर एक विशेष धर्म के लोगों को देना क्या न्यायसंगत है?












Click it and Unblock the Notifications