सनातन धर्म की रक्षा के लिए इस बार कांग्रेस रूपी सुर्पणखा की नाक काटनी है: कैलाश विजयवर्गीय
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस और भाजपा दो पार्टियां आमने सामने है। एक पार्टी कांग्रेस है, जिसकी कथनी और करनी जनता के समझ से परे है। कांग्रेस ने गरीबी हटाओं का नारा दिया, कर्जमाफी का वचन दिया, लेकिन न गरीबी हटी और न किसानों का कर्जमाफ हुआ। वहीं दूसरी ओर बीजेपी जिसने जो कहा वह पूरा भी किया।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को देवास जिले की बागली विधानसभा के सतवास और खातेगांव विधानसभा के कन्नौद में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनाने का संकल्प भाजपा ने लिया और आज हम अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनता हुआ देख रहे है। इसलिए आज जनता भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद दे रही है। भारतीय जनता पार्टी के लिए जनता का आशीर्वाद ही सबसे बडी शक्ति है।

सनातन धर्म की रक्षा के लिए इस बार कांग्रेस रूपी सुर्पणखा की नाक काटनी है -विजयवर्गीय
कैलाश विजयवर्गीय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले भी सनातन धर्म को मिटाने का कार्य वेश बदल कर सुर्पणखा ने किया था, तो उसकी नाक काट डाली गई थी। आज कांग्रेस सुर्पणखा बन कर सनातन धर्म को मिटाने का कार्य कर रही है। सनातन धर्म को मिटाने वाले जितने भी आक्रांता आए थे सभी मिट गए। ऐसे लोगों की 10 पीढ़ी भी आ जाए तो सनातन धर्म को खत्म नहीं कर सकते। सनातन धर्म का झंडा आज भी शान से लहरा रहा है और आगे भी शान से लहराएगा।
विजयवर्गीय ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के राज में राम मंदिर बन रहा है, काशी विश्वनाथ मंदिर बन रहा है, महाकाल लोक बना है। भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में हमारा देश विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट होता है। आप अपने वोट से सनातन विरोधी कांग्रेस रूपी सुर्पणखा की नाक काटें।
आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक बूथ पर प्रचंड बहुमत से विजयी होगी-शर्मा
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत विभिन्न गरीब हितैषी योजनाओं से गरीबों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों का जीवन बदल रही है।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता ने मिस्टर बंटाधार के समय का अंधकार युग देखा है, जिसमें अपराध, भ्रष्टाचार और अराजकता चरम पर थी। जब प्रदेश में 15 माह की करप्शननाथ सरकार आई तो भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं को बंद करने का पाप करके जनता के साथ विश्वासघात किया था। शर्मा में जनसभा में उपस्थित जनता को प्रणाम करते हुए कहा कि बागली विधानसभा की जनता का अपार स्नेह ये बता रहा है कि आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक बूथ पर प्रचंड बहुमत से विजयी होगी। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करेंगे। भोपाल में आयोजित होने वाला महाकुंभ ऐतिहासिक होगा, देवास जिले के प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ता इसमें सहभागी बनें।












Click it and Unblock the Notifications