MP: मंत्रियों की मौजूदगी में भाजपा नेत्री ने महिला पूर्व पार्षद को जड़ा थप्पड़

भाजपा नेत्रियों में मंच पर ही विवाद और एक महिला द्वारा दूसरे के गाल पर जोरदार थप्पड़ रसीद करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पन्ना में मंत्रियों की मौजूदगी में यह थप्पड़कांड सामने आया है।

MP: भाजपा नेत्रियों में झड़प, गाल पर जड़ा झन्नाटेदार थप्पड़

भारतीय जनता पार्टी को सुचिता और अनुशासन के लिए जाना जाता है, लेकिन मप्र के पन्ना जिले से एक वीडियो सामने आया है। वीडियों में मंत्रियों की मौजूदगी में दो महिला नेत्री व पूर्व पार्षद आपस में झगड़ पड़ी और एक ने दूसरे के गाल पर खचाखच भरे मंच पर ही झन्नाटेदार थप्पड़ रसीद कर दिया। इसके तत्काल बाद मंच पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें अलग-अलग किया। जाहिर है इस तरह के घटनाक्रम से पार्टी की छवि खराब हो रही है।

MP: भाजपा नेत्रियों में झड़प, गाल पर जड़ा झन्नाटेदार थप्पड़

Recommended Video

    मप्र के पन्ना में मंत्रियों और प्रदेशाध्यक्ष की मौजूदगी में महिला नेत्रियों में झड़प, एक ने दूसरे के गाल पर थप्पड़ मार दिया।

    मप्र के पन्ना जिला मुख्यालय पर आयोजित हो रही 25वीं राष्ट्रीय वॉलीबाल चैंपियनशिप का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया था। इसमें सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा सहित प्रदेश के मंत्री कमल पटेल, बृजेंद्र प्रताप सिंह सहित विधायक संजय पाठक सहित तमाम भाजपा नेता व पदाधिकारी मौजूद थे। आयोजन में भाजपा की महिला नेत्रियां, पूर्व महिला भाजपा पार्षद भी मंच पर मौजूद थी। इसी बीच पूर्व पार्षद चंद्र प्रभा तिवारी मंच पर अपनी कुर्सी से उठीं और दूसरी पूर्व पार्षद नीलम चौबे जो ककरहटी नगर परिषद के सीएमओ की पत्नी हैं, उनसे बहस करने लगीं। इसी बीच कुछ कहासुनी हुई तो चंद्रप्रभा ने नीलम चौबे को मंच पर ही थप्पड़ जड़ दिया। इससे नीलम चौबे ने बचने का प्रयास किया,लेकिन थप्पड़ सीधे उनके गाल पर पड़ा। चंद सेकंड में हुई इस घटना से मंच पर सभी सकपका गए और दौड़कर महिला नेत्रियों को अलग-अलग कर समझाइश दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+