MP News: रेनसमवेयन वायरस के अटैक से नगरी प्रशासन विभाग परेशान, उपसचिव ने ऑफलाइन टैक्स की वसूली के दिए आदेश

MP News: रेनसमवेयन वायरस अटैक से मध्य प्रदेश का नगरी प्रशासन विभाग सबसे ज्यादा परेशान है। दरअसल, इस वायरस की वजह से विभाग के कंप्यूटर ठीक तरीके से काम नहीं कर पा रहे हैं। जिसके चलते टैक्स की वसूली नहीं हो पा रही है। इसको देखते हुए विभाग के उप सचिव हर्षल पंचोली ने ऑफलाइन टैक्स वसूली के आदेश जारी किए है।

आदेश में बताया गया कि आई नगर पालिका 1.0 सर्वर पर 21 दिसंबर 2023 को रेनसमवेयन वायरस अटैक होने के कारण नगरी प्रशासन विभाग का पोर्टल ठीक तरीके से काम नहीं कर पा रहा है जिसके चलते समस्त प्रकार के भुगतान अनुमतियां और कर संग्रहण जैसी महत्वपूर्ण कार्य पूरी तरह से बाधित हो चुके हैं।

bhopal ransomware virus, DS Urban Department Harshal Pancholi gave orders for offline tax collection

टैक्स की वसूली नहीं होने के कारण निकायों को वित्तीय क्षति हो रही है। ई नगर पालिका 1.0 सर्वर को पुन सक्रिय होने और समस्याओं के सुचारू क्रियान्वयन होने में समय लगने की संभावना है। इसे देखते हुए आम नागरिकों की सुविधा हेतु राज्य शासन संबंधित निकायों द्वारा 31 दिसंबर 2023 के पहले के करों का भुगतान ऑफलाइन माध्यम से करने की छूट और अधिभार की कार्रवाई को अस्थाई रूप से 15 जनवरी 2024 तक बढ़ाए जाने और वेतन भत्ते, स्थापना व्यय, विद्युत, डीजल भुगतान अन्य महत्वपूर्ण भुगतान, तकनीकी स्वीकृति, वित्तीय या प्रशासनिक स्वीकृति, आदि कार्यों का संचालन ऑफलाइन माध्यम से किए जाने की स्वीकृति प्रदान करता है।

यह स्वीकृति इस शर्त पर दी जाती है कि प्रदेश के समस्त नगरी निकाय ऑफलाइन माध्यम से समस्त नियमों का पालन करते हुए महत्वपूर्ण भुगतान ही करेंगे भुगतान संबंधी रिकार्ड संधारित कर पोर्टल के फिर से सक्रिय होने के बाद भुगतान संबंधी समस्त रिकार्ड पोर्टल पर दर्ज किए जाएंगे। अनियमित भुगतान की जाने की स्थिति में संबंध के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी पोर्टल के पुनः सक्रिय होते ही समस्त सुकृत या भुगतान और वसूली की करवाई पहले की तरह पोर्टल के माध्यम से हो सकेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+