MP में कड़ाके की ठंड का इंतजार खत्म? भोपाल और इंदौर में पारा गिरने से ठिठुरन बढ़ी, जानें मौसम का ताजा हाल
MP ka Mausam: मध्य प्रदेश में देवउठनी एकादशी के बाद प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में गिरावट देखी गई है। राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में रातें ठंडी हो गई हैं। पचमढ़ी में तापमान सबसे काम रहा। जबकि खजुराहो में दिन का तापमान सबसे ज्यादा रहा।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है। प्रदेश के प्रमुख शहरों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में तापमान में कमी आई है और रात में हल्का कोहरा भी देखने को मिल रहा है।

पचमढ़ी में रात का सबसे कम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं खजुराहो में दिन का तापमान 33.2 डिग्री पर पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि रात के तापमान में कमी आ सकती है। 15 नवंबर के बाद ठंड बढ़ सकती है।
मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बताया गया है कि बुधवार से प्रदेश के 15 जिलों में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। बैतूल, भोपाल, गुना, ग्वालियर, इंदौर, खंडवा, खरगोन, पचमढ़ी, रायसेन, छिंदवाड़ा, मंडला, टीकमगढ़ , राजगढ़, रतलाम और उज्जैन का पारा 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।
मौसम विभाग अनुसार जताया है कि 15 नवंबर के बाद कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। बता दें कि बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण तंत्र के कारण नवंबर में मध्य प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications