अलमारी से पैसे चुराने पर दादी ने डंडे से पीटकर पोते को उतारा मौत के घाट

भोपाल। राजधानी भोपाल के छोला मंदिर इलाके में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 7वीं कक्षा में पढ़ने वाले अपने इकलौते पोते को रविवार देर रात दादी ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। पोते का कसूर यह था कि उसने दादी की अलमारी से 8 हजार रुपये निकाल लिए थे। वो रातभर दर्द से कराहता रहा, लेकिन दादी ने उसकी चोटों पर मरहम तक नहीं लगाया।

bhopal grand mother beaten his grand son to death

मामले में पुलिस आरोपी वृद्धा को गिरफ्तार कर लिया है। वृद्धा की निशानदेही पर वारदात में इस्तमाल छड़ी भी पुलिस ने जब्त कर ली है। आरोपी महिला रात भर थाने में बिलखती रही। उसका कहना है कि वह सिर्फ बच्चे को सबक सिखाना चाहती थी, जिससे वह आगे से चोरी करने में डरने लगे। उसे जरा भी अंदाजा नहीं था की मारपीट से बच्चे की जान चली जाएगी।

पुलिस के अनुसार प्रमोद सिंह राजपूत पिता स्व.गोविंद सिंह राजपूत (14) निवासी शिव नगर छोला मंदिर सातवीं कक्षा में पढ़ता था। उसके पिता के निधन के बाद मां ने दूसरी शादी कर ली थी। प्रमोद को उसकी दादी और दादा ने पाला है। रविवार को किशोर ने दादी के घर से आठ हजार रूपए की नकदी चोरी कर ली थी। हालांकि दादी को पता लग गया था कि चोरी प्रमोद ने की है, जिसकी जानकारी उसकी दादी को दी गई और चोरी की रकम भी उससे बरामद कर ली गई। जिससे नाराज दादी शांता बाई ने प्रमोद को एक डंडे से रात भर पीटा, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सोमवार को इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या की आरोपी दादी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+