Dhar News: भोजशाला में सर्वे के लिए दिल्ली से आई टीम, अब तक क्या मिला, जानिए
Bhojshala: हाई कोर्ट से मिले आदेश के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी एएसआई की टीम धार स्थित भोजशाला पहुंच चुकी है, जहां टीम के सदस्यों ने भोजशाला का सर्वे शुरू कर दिया है। इस दौरान भोजशाला में 50 से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए गए हैं, तो वहीं बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
धार स्थित भोजशाला में सरस्वती मंदिर है, या फिर कलाम मौलाना मस्जिद इसका फैसला करने के लिए ASI वैज्ञानिक साक्ष जुटाएगा, जहां इसी के लिए विशेषज्ञों की टीम दिल्ली से धार पहुंची है। टीम को अपनी जांच रिपोर्ट 6 हफ्तों में पेश करनी है।

कुछ ऐसा है मामला
धार जिले में स्थित भोजशाला को लेकर हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने अहम फैसला सुनाया है, जिसमें कोर्ट ने भोजशाला के एएसआई सर्वे को लेकर आदेश दिया है। धार स्थित भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर है, जहां वसंत पंचमी समेत त्योहारों पर देवी की विशेष आराधना होती है। वहीं भोजशाला के वैज्ञानिक सर्वे के लिए हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस द्वारा हाईकोर्ट में आवेदन दिया गया था, जिस पर हाईकोर्ट की ओर से एएसआई सर्वे का आदेश दिया गया है। धार स्थित भोजशाला के वैज्ञानिक सर्वेक्षण के लिए हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस द्वारा एक आवेदन हाईकोर्ट में दिया गया था, जिस पर सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद फरवरी में हाईकोर्ट की ओर से फैसले को सुरक्षित रख लिया गया था, वहीं अब हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ की ओर से एएसआई को वैज्ञानिक सर्वेक्षण का आदेश दिया गया है।
Recommended Video
संस्कृत भाषा में श्लोक लिखे हुए हैं
धार स्थित भोजशाला में माता सरस्वती का बेहद प्राचीन मंदिर स्थित है, जहां हर साल वसंती पंचमी धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं, इसी के साथ यहां वसंत पंचमी के अलावा त्योहारो पर बड़ी संख्या में लोग दर्शन और पूजन के लिए पहुंचते हैं। यहां वसंत पंचमी के साथ-साथ शुक्रवार को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहते हैं. भोजशाला का विवाद सदियों पुराना है। लोगों का मानना है की, सदियों पहले यहां आक्रमणकारियों ने आक्रमण कर मजार बनवाई थी, यहां आज भी देवी-देवताओं के चित्र और संस्कृत भाषा में श्लोक लिखे हुए हैं।
ये भी पढ़े- Dhar News: क्या है भोजशाला मामला?, जिस पर हाईकोर्ट ने दिया सर्वे का आदेश, जानिए












Click it and Unblock the Notifications