Bhojshala ASI Survey का आंठवा दिन, जुम्मे की नमाज के चलते जल्दी पहुंची टीम

धार स्थित भोजशाला में ASI की टीम लगातार आठवें दिन सर्वे के लिए पहुंची है, जहां सर्वे टीम के साथ-साथ हिंदू और मुस्लिम पक्ष के लोग भी मौजूद हैं। शुक्रवार होने के चलते ASI की टीम सुबह जल्दी भोजशाला में दाखिल हुई, जहां सर्वे की टीम ने सुबह से ही सर्वे का काम शुरू कर दिया है।

भोजशाला में पिछले 7 दिनों से ASI के सर्वे का काम जारी है, जहां शुक्रवार से शुरू हुआ ASI सर्वे गुरुवार यानी सातवें दिन तक जारी रहा। इन 7 दिनों में ASI की टीम ने भोजशाला से अलग-अलग तरह के चिन्ह की फोटो और वीडियो के साथ-साथ कार्बन कॉपी ली है, तो वहीं उत्खनन का काम भी इस दौरान चलता रहा। इसी के साथ टीम हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों से अलग-अलग तरह की जानकारी भी लेती रही।

Dhar

मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला को लेकर हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने अहम फैसला सुनाया है, जिसमें कोर्ट ने भोजशाला के एएसआई सर्वे को लेकर आदेश दिया है. धार स्थित भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर है, जहां वसंत पंचमी समेत त्योहारों पर देवी की विशेष आराधना होती है. वहीं भोजशाला के वैज्ञानिक सर्वे के लिए हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस द्वारा हाईकोर्ट में आवेदन दिया गया था, जिस पर हाईकोर्ट की ओर से एएसआई सर्वे का आदेश दिया गया है.

Recommended Video

    Bhojshala ASI Survey का आंठवा दिन, जुम्मे की नमाज के चलते जल्दी पहुंची टीम

    धार स्थित भोजशाला के वैज्ञानिक सर्वेक्षण के लिए हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस द्वारा एक आवेदन हाईकोर्ट में दिया गया था, जिस पर सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद फरवरी में हाईकोर्ट की ओर से फैसले को सुरक्षित रख लिया गया था, वहीं अब हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ की ओर से एएसआई को वैज्ञानिक सर्वेक्षण का आदेश दिया गया है.

    धार स्थित भोजशाला में माता सरस्वती का बेहद प्राचीन मंदिर स्थित है, जहां हर साल वसंती पंचमी धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं, इसी के साथ यहां वसंत पंचमी के अलावा त्योहारो पर बड़ी संख्या में लोग दर्शन और पूजन के लिए पहुंचते हैं। यहां वसंत पंचमी के साथ-साथ शुक्रवार को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहते हैं. भोजशाला का विवाद सदियों पुराना है। लोगों का मानना है की, सदियों पहले यहां आक्रमणकारियों ने आक्रमण कर मजार बनवाई थी, यहां देवी-देवताओं के चित्र और संस्कृत भाषा में श्लोक लिखे हुए हैं।

    ये भी पढ़े- Bhojshala ASI Survey: 7 दिनों से जारी है भोजशाला में सर्वे, अब तक क्या मिला, जानिए

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+