नकलचियों ने ठेंगे पर रखे नियम-कानून, गाइड खोलकर हुई MP की ये परीक्षा, वीडियो वायरल

bhind copy case,

Bhind Exam Cheating Video: मध्य प्रदेश के भिंड में बीए और बीएससी की परीक्षा में धड़ल्ले से सामूहिक नकल का मामला सामने आया है। यहां परीक्षा गाइड से सीधे उत्तर लिखते हुए परीक्षार्थी कैमरे में कैद हो गए हैं।

परीक्षा के नाम पर भद्दा मजाक हो रहा है। पर्यवेक्षकों ने नकल की खुली छूट दे रखी है। सीसीटीवी कैमरे से लेकर नग्न आंखों तक से दिख रहा है कि कॉलेज में छात्र परीक्षा का मजाक बना रहे हैं। सरेआम झुंड बनाकर नकल कर रहे हैं लेकिन सब लोग तमाशबीन बने हुए हैं। बाहर से अधिकारी आते हैं, तब चिट पूर्जा को फेंका जाता है।

bhind copy case

इस दौरान निरीक्षण के लिए उस कॉलेज में अचानक से एसडीएम और तहसीलदार पहुंचे हैं। कॉलेज में नकल को देखकर हैरान रह हो गए हैं। अधिकारियों ने देखा कि कोई कॉपी में गाइड रखकर तो कोई टाटपट्टी के नीचे रखी नकल पर्चियों से नकल कर रहा है। यह सब कुछ सीसीटीवी में भी रेकॉर्ड है लेकिन वहां तैनात पर्यवेक्षक अपनी आंखों पर पट्टी बांधे हुए थे।

अधिकारियों के पहुंचने पर परीक्षा केंद्र के अंदर हड़कंप मच गया है। नकल कर रहे छात्र अपनी नकल सामग्री खिड़कियों से बाहर फेंकने लगे। एसीएम और तहसीलदार को देखकर वहां सन्नाटा पसर जाता है। छात्रों को कॉपी लिखने में पसीने छूट रहे थे। इसके बाद अधिकारियों ने छात्रों को दूर-दूर बैठाया है।

एसडीएम और नायब तहसीलदार ने परीक्षा केंद्र के प्रभारी और पर्यवेक्षकों को फटकार लगाई है। साथ ही कहा है कि शिक्षक ही ऐसे करवाएंगे तो छात्रों का क्या होगा।

दरअसल, लहार अंतर्गत आने वाले दो परीक्षा केंद्रों पर नकल हो रहा था। इसके बाद एसडीएम ने शासकीय महाविद्यालय लहार और सरकारी आईटीआई कॉलेज में नकल के प्रकरण बनवाए हैं। साथ ही दोनों अधिकारियों ने नकल सामाग्रियों को नष्ट करवाया है।

सरकारी आईटीआई कॉलेज में चार नकल प्रकरण, शासकीय महाविद्यालय लहार में एक नकल प्रकरण बनाया गया है। एक छात्रा ने बताया कि खुलकर नकल चलने के साथ पिछले पेपर में छात्र के स्थान पर कोई दूसरा उसकी कॉपी लिख रहा था। वहीं, लहार एसडीम ने 6 लापरवाह पर्यवेक्षकों,कॉलेज प्रिंसिपल और केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध प्रकरण बनाकर कलेक्टर को भेजा है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के लिए बोला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+