अनोखा चोर! पहले शनिदेव के आगे हाथ जोड़े और फिर दानपेटी तोड़कर पैसे चुरा लिए, वारदात CCTV में कैद
Betul, bow before stealing,
Betul News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। शनि भगवान से पहले चोर ने हाथ जोड़ कर माफी मांगी और फिर दान पेटी तोड़ कर पैसे चोरी कर लिया, घटना पुलिस कंट्रोल रूम के सामने स्थित शनि मंदिर की है। घटना 24 नवंबर की है।
चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। वायरल सीसीटीवी में देखा गया कि चोर मंदिर के सामने पहुंचते ही भगवान शनि की प्रतिमा के आगे हाथ जोड़ता है। जिससे साफ है कि वह चोरी से पहले शनि देव से माफी मांग रहा है।

सीसीटीवी वीडियो में चोर दानपेटी का ताला तोड़ने का प्रयास करते हुए देखा जा रहा है। बार-बार सड़क पर वाहनों की आवाजाही के चलते वह सतर्क हो जाता और राहगीर होने का नाटक करता है। काफी मशक्कत के बाद उसने दानपेटी का ताला तोड़ लिया और उसमें रखी नगदी लेकर वहां से भाग गया।
25 नवंबर की सुबह जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, तो उन्हें चोरी का पता चला है। घटना से क्षेत्र के श्रद्धालुओं में गुस्सा है। दुकानदार ने बताया कि पिछले चार महीनों में इस शनि मंदिर में चोरी की यह पांचवा मामलाहै।
चोरी की यह घटना और भी हैरान करने वाली है क्योंकि मंदिर से पुलिस कंट्रोल रूम मात्र 50 कदम की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद मंदिर में बार-बार चोरी होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
गंज थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications