बानमोर में कांग्रेस को बड़ा झटका, 18 नेताओं ने दिल्ली में सिंधिया की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन की

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में जहां कांग्रेस चुनाव की तैयारियों में जुटी है। वहीं, इसी बीच पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। बानमोर क्षेत्र के 18 से अधिक कद्दावर कांग्रेसियों ने पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर लिया है। इन सभी को मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रघुराज कंषाना ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष दिल्ली में भाजपा की सदस्यता दिलाई। कांग्रेसियों के पार्टी छोड़ भाजपा में जाने के पीछे का सबसे बड़ा कारण मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रघुराज कंषाना हैं। क्योंकि वे अपने समर्थकों को भाजपा में लाने के लिए पिछले कई दिनों से मशक्कत कर रहे थे। इसी बीच मंगलवार को कंषाना दो दर्जन कांग्रेसियों को लेकर दिल्ली पहुंचे और केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपस्थिति में भाजपा ज्वाइन कराया।

Jyotiraditya schindhia

बानमोर के ये कांग्रेसी अब भाजपाई हुए
बानमोर क्षेत्र के जिन कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता ली उनके नाम इस प्रकार हैं। दिग्गज व कद्दावर नेता पूर्व पार्षद रामवीर घुरैया, देवेन्द्र सिंह पुरिया, मोनू खटीक जिला संगठन मंत्री कॉग्रेस, बंटी पटेल ब्लॉक उपाध्यक्ष, संतोष कंषाना ब्लॉक उपाध्यक्ष, कमल सिकरवार पूर्व पार्षद, हिमांशू शर्मा, साहब सिंह गुर्जर (मैथाना) ब्लॉक महामंत्री बानमोर, मातादीन गुर्जर ब्लॉक उपाध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह धोनी, प्रकाश जाटव ब्लॉक महामंत्री, अमर सिंह जाटव ब्लॉक महामंत्री, राकेश पेंटर पार्षद प्रत्याशी बीएसपी, राजेश जाटव निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी, प्रकाश उच्चाड़िया, अमर सिंह मौर्य, बंटी पटेल और जोगेंद्र सिंह गुर्जर चुरहेला।

सदस्यता दिलाते समय मौजूद थे कई बड़े नेता
बानमोर क्षेत्र के कांग्रेसी नेता जब भाजपा की सदस्यता ले रहे थे, उस वक्त पूर्व नपाध्यक्ष भगवान सिंह जाटव, ओमप्रकाश ठगेले, जितेन्द्र सिंह घुरैया, दीपेश गर्ग, रविन्द्र सिंह रियाना जनपद सदस्य, अंकित सिंह कंषाना जैसे भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में इन पदों पर निकली शानदार सरकारी नौकरी, आवेदन के बस 2 दिन बाकी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+