बजरंग सेना की खजुराहो में कामसूत्र की किताबों पर बैन की मांग
बजरंग सेना की खजुराहो में कामसूत्र की किताबों पर बैन की मांग
नई दिल्ली। बजरंग सेना नाम के हिन्दूवादी संगठन ने मध्य प्रदेश के खजुराहों मंदिर में कामसूत्र संबंधित सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं की ओर से छतरपुर पुलिस में इसको लेकर शिकायत दर्ज कराते हुए मांग की है कि कामसूत्र की प्रतियां परिसर में ना बिकें।

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक के मुताबिक बजरंग सेना की खजुराहो इकाई की अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने छतरपुर पुलिस से शिकायत कर खजुराहो मंदिर परिसर में कामसूत्र की प्रतियां और अश्लील तस्वीरों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि जिस तरह की सामग्री यहां बिक रही है, वो अश्लील है और भारतीय संस्कृति के खिलाफ है।
विश्वधरोहर में शामिल हैं खजुराहो मंदिर
ज्योति अग्रवाल के अनुसार, मंदिर परिसर में नग्न तस्वीरें बिकना ठीक नहीं है, जब विदेश से आए लोग इसे देखते हैं तो उनके निगाह में भारत की एक गलत छवि बनती है। उन्होंने कहा कि यहां शिव मंदिर है। मंदिर के पवित्र परिसर में कामसूत्र जैसी किताब बेचना एक पाप जैसा है।
मध्य प्रदेश के खजुराहो मंदिर विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। इन मंदिरों को 950 से 1050 ईसवी के बीच बनाया गया। इन्हें यूनेस्को ने 1986 में विश्वधरोहर में शामिल किया है। यहां बनी सैकड़ों मूर्तियां संभोग की विभिन्न मुद्राओं को दर्शाती हैं। यहां देश और दुनिया से पर्यटक आते हैं।
ये भी पढ़ें- कॉलेज के मैगजीन में 'राष्ट्रगान का अपमान', थिएटर में सेक्स करते कपल का स्केच जारी












Click it and Unblock the Notifications