MP: हिन्दू राष्ट्र अभियान चलाने वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री को खतरा, "Y" श्रेणी की सुरक्षा दी गई
बागेश्वरधाम गढ़ा छतरपुर के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को खतरा बताया गया है। इस कारण मप्र सरकार के गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा का रिव्यु कराया था, जिसके बाद उनको अब "Y" श्रेणी की सुरक्षा में रखा गया है।

मप्र गृह मंत्रालय (Home Ministry) की अनुशंसा के बाद IGP सिक्युरिटी MP ने बुधवार को आदेश जारी कर किया है। इसमें पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) को तत्काल प्रभाव से "Y" श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। अब से उनके साथ हर समय 8 सुरक्षाकर्मी 1 फॉलो वाहन हमेशा रहेगा।
देशभर में हिन्दू राष्ट्र का अभियान चलाने वाले छतरपुर जिले के बागेश्वरधाम (Bageshwardham) पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri) को मप्र सरकार ने Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का आदेश दिया है। बता दें कि अभी भी उनके साथ सुरक्षाकर्मी चलते हैं, वे जिस शहर में जाते हैं, वहां की स्थानीय पुलिस उनको प्रोटोकॉल व सुरक्षा प्रदान करती है। लेकिन पिछले दिनों गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रिव्यु कराया था, इसमें पाया गया कि उनको अतिरिक्त सुरक्षा की आवश्यकता है। वे जिस तरह से देश-प्रदेश में कथाएं करते हैं, दिव्य दरबार लगाते हैं, हिन्दू राष्ट्र को लेकर अभियान चला रहे हैं, उनके चारों तरफ हर समय हजारों-लाखों लोगों की भीड़ होती है, इससे उनको खतरा भी है। इस कारण उनको "Y" श्रेणी की सुरक्षा दी जाए।
Recommended Video
सिफारिश के बाद बुधवार शाम को मप्र गृह मंत्रालय की हरीझंडी के बाद मप्र के आईजीपी, लाइन आर्डर एंड सेक्युरिटी ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने का आदेश जारी किया है। जिसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications